Live

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: बीएसईबी 10वीं रिजल्ट 28 मार्च तक जारी होने की उम्मीद, चेक करें लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Mar 26, 2026, 08:30 IST

स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही 10वीं के रिजल्ट 2026 की घोषणा करेगा। मीडिया रिपोर्टे्स के अनुसार, 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 28 मार्च को भी जारी होने की संभावना है। सभी छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें।

HIGHLIGHTS

  • बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 इस सप्ताह में biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित होने की उम्मीद।
  • BSEB 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए गए थे।
  • छात्र रोल नंबर के माध्यम से results.biharboardonline.com पर बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।

BSEB 10th Result 2026, Bihar Class 10th Result 2026 at biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतेजार कुछ दिनों में खत्म हो सकता है। बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) एग्जाम 2026 के रिजल्ट अब कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की अपडेट्स के मुताबिक, बोर्ड 28 मार्च 2026 को रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। 

10वीं का रिजल्ट बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऐलान किया जाएगा। साथ ही, 23 मार्च 2026 को इंटरमीडिएट (12वीं) के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं, जिसके बाद अब सभी छात्रों को मैट्रिक के रिजल्ट का इंतेजार है। 

इस साल BSEB ने 10वीं के एग्जाम 17 से 25 फरवरी, 2026 तक और प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 जनवरी, 2026 तक आयोजित किए थे। छात्र BSEB 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करें। साथ ही, रोल नंबर के लिए छात्र एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें। 

Bihar Board 2026 10th Result Websites: 10वीं रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई इन ऑफिशियल वेबसाइट्स का इस्तेमाल करें। 

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. results.biharboardonline.com

Bihar Class 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

छात्र BSEB 10वीं के रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स की जानकारी ले सकते हैं। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB)

एग्जाम का नाम

बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) एग्जाम 2026

एग्जाम की डेट

17 फरवरी से 25 फरवरी 2026

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

28 मार्च 2026

कुल छात्र 

लगभग 16 लाख से अधिक

ऑफिशियल वेबसाइट

biharboardonline.bihar.gov.in

BSEB 10th Result 2026: कैसे चेक करें? 

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टेप 1. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर "BSEB Matric Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर फिल करें।

स्टेप 4. कैप्चा कोड भरकर 'Submit' या 'View' बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. फिर, 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे डाउनलोड कर लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 26, 2026, 08:30 IST

    BSEB 10वीं का रिजल्ट 2026: हाइलाइट्स

    BSEB 10वीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स नीचे टेबल से जानें। 

    इवेंट  इंपोर्टेंट जानकारी
    बोर्ड का नाम बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना
    एग्जाम का नाम बिहार माध्यमिक (10वीं) फाइनल एग्जाम 2026
    रिजल्ट की स्थिति जल्द ही रिलीज हो रही है
    ऑफिशियल वेबसाइटें biharboardonline.bihar.gov.in   results.biharboardonline.com  
    लॉग इन क्रेडेंशियल्स  रोल नंबर, रोल कोड
  • Mar 26, 2026, 07:30 IST

    BSEB 10th Result 2026 LIVE: 10वीं रिजल्ट 2026, 28 मार्च को आने की उम्मीद

    मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम का रिजल्ट 28 मार्च 2026 को आने की पूरी-पूरी उम्मीद की जा रही है। छात्र टाइम पर रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स को पहले से तैयार कर लें।


  • Mar 26, 2026, 06:31 IST

    रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

    बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक हो जाता है, जिसके कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में कठनाईयों का सामना करना पड़ता है। छात्र नीचे दी गई इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    1. biharboardonline.bihar.gov.in 

    2. results.biharboardonline.com 

    3. secondary.biharboardonline.com

  • Mar 26, 2026, 06:10 IST

    Bihar Board 10th Result 2026 LIVE: 10वीं के एग्जाम 2026 में कितने छात्र शामिल हुए?

    बिहार बोर्ड 10वीं के फाइनल एग्जाम में राज्यभर से 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 10वीं के एग्जाम राज्य के कुल 1699 सेंटर्स पर आयोजित किए गए थे।


Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News