UPSSSC AGTA Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर के 2759 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Mar 25, 2026, 20:33 IST

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी की ओर से एग्रीकल्चर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य Agriculture Technician Assistant (AGTA) के 2759 रिक्त पदों को भरना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता विवरण आगे लेख में देखें।

UPSSSC AGTA Recruitment 2026
UPSSSC AGTA Recruitment 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) एग्रीकल्चर टेक्नीशियन असिस्टेंट पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से शुरू की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से पूरा किया जाएगा। 

UP AGTA Notification 2026 PDF Out

यूपीएसएसएससी ने विज्ञापन संख्या 06Exam/2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी कर दी गई है। जिसमें रजिस्ट्रेशन तिथियां, चयन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड सहित विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई महत्वपूर्ण डिटेल ध्यान से पढ़ें। 

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश कृषि तकनीकी सहायक (AGTA) भर्ती 2026 के तहत 2759 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार 22 मई से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें।

संगठन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पोस्ट नाम

कृषि तकनीकी सहायक- एजीटीए (प्राविधिक सहायक) ग्रुप-सी

रिक्तियां

2759

आवेदन का तरीका

ऑनलाइन

पंजीकरण तिथियां

22 मई से 11 जून 2026 तक

चयन प्रक्रिया

मुख्य लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

नौकरी का स्थान

उत्तर प्रदेश राज्य 

आधिकारिक वेबसाइट

upsssc.gov.in

UPSSSC AGTA Eligibility Criteria: शैक्षिक योग्यता 

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि या संबंधित क्षेत्रों जैसे कृषि विज्ञान, बागवानी, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी और गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पीईटी 2025 में यह योग्यता अनिवार्य है।

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कृषि तकनीकी सहायकों के 2759 पदों को भरना है। नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करें:

वर्ग

रिक्तियां

सामान्य

1692

अन्य पिछड़ा वर्ग

573

अनुसूचित जाति

213

अनुसूचित जनजाति

06

ईडब्ल्यूएस

275

कुल

2759

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Mar 25, 2026, 20:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News