UP Board Home Science Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 9 गृह विज्ञान सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
UP Board Syllabus 2026-27: UP Board कक्षा 9वीं गृह विज्ञान एग्जाम कुल 100 मार्क्स के होते है, जिसमें 70 मार्क्स के लिखित एग्जाम और 30 मार्क्स का आंतरिक मूल्यांकन शामिल है। संपूर्ण सिलेब्स 5 मुख्य इकाइयों में विभाजित है - गृह प्रबंध, स्वास्थ्य रक्षा, वस्त्र विज्ञान, भोजन व पोषण तथा प्राथमिक चिकित्सा।
UP Board Class 9 Home Science Syllabus: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं गृह विज्ञान सब्जेक्ट का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की 9वीं कक्षा में गृह विज्ञान केवल एक सैद्धांतिक विषय नहीं है, बल्कि यह छात्राओं को गृह प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य, पोषण और सिलाई-कढ़ाई जैसे व्यावहारिक जीवन के हुनर सिखाता है।
यदि आप भी इस सेशन में यूपी बोर्ड 9वीं के एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, तो होम साइंस सब्जेक्ट की बेहतर तैयारी के लिए नए एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern) और मार्क्स विभाजन (Marking Scheme) को समझना बेहद जरूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको यूपी बोर्ड 9वीं होम साइंस सिलेब्स की सभी इंपॉर्टेंट जानकारी, मार्क्स विभाजन टेबल, गद्य-पद्य के प्रमुख पाठों की लिस्ट और सिलेबस का फ्री PDF डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स और जानकारियों के बारे में बताएंगे।
UP Board 9th Home Science Exam Pattern & Marking Scheme
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 9वीं में गृह विज्ञान का कुल पेपर 100 मार्क्स का होता है। इसे दो मुख्य भागों में बांटा गया है:
-
70 मार्क्स की लिखित एग्जाम
-
30 मार्क्स का आंतरिक मूल्यांकन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंदर लिखित एग्जाम (70 मार्क्स) को दो खंडों में विभाजित किया गया है:
| खंड / भाग | प्रश्नों के प्रकार | मार्क्स | एग्जाम मोड |
| खंड-अ | बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) | 20 मार्क्स | OMR Sheet पर आंसर देना होगा |
| खंड-ब | वर्णनात्मक प्रश्न | 50 मार्क्स | आंसर-शीट पर |
| आंतरिक मूल्यांकन | प्रोजेक्ट कार्य, मौखिक परीक्षा एवं यूनिट टेस्ट | 30 मार्क्स | विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन |
| कुल योग | — | 100 मार्क्स | — |
उत्तर प्रदेश बोर्ड 9वीं Home Science सिलेबस: मुख्य हाइलाइट्स
कक्षा 9 गृह विज्ञान सब्जेक्ट से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई टेबल में देखें:-
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| सब्जेक्ट | गृह विज्ञान (Home Science) |
| लिखित एग्जाम | 70 मार्क्स |
| आंतरिक / प्रयोगात्मक (Internal/Practical) | 30 मार्क्स |
| एग्जाम का टाइम | 3 घंटे 15 मिनट |
UP Board Home Science Syllabus 2026-27 Download PDF - यहां क्लिक करें
मार्क्स विभाजन और पाठ्यक्रमानुसार विवरण (Syllabus Structure)
70 मार्क्स का लिखित एग्जाम के लिए निर्धारित इकाइयां और उनके मार्क्स निम्नलिखित हैं:
| इकाई | सब्जेक्ट | निर्धारित मार्क्स |
| 1 | गृह प्रबंध (Home Management) | 15 मार्क्स |
| 2 | स्वास्थ्य रक्षा (Health Protection) | 15 मार्क्स |
| 3 | वस्त्र और सूत विज्ञान (Clothing & Textiles) | 15 मार्क्स |
| 4 | भोजन तथा पोषण (Food & Nutrition) | 15 मार्क्स |
| 5 | प्राथमिक चिकित्सा और गृह परिचर्या (First Aid & Home Nursing) | 10 मार्क्स |
| योग | 70 मार्क्स |
इकाई -1: गृह प्रबन्ध
(1) गृह विज्ञान के तत्व और क्षेत्र।
(2) व्यवस्था की परिभाषा गृह और परिवार के सम्बन्ध में।
(3) कार्य व्यवस्था, प्रभाव डालने वाले कारक, साधन, पारिवारिक आय, परिवार - कल्याण, परिवार के सदस्यों की संख्या और उनका व्यवहार एवं अभिरुचि।
(4) अर्थ व्यवस्था - परिवार की मूलभूत आवश्यकतायें।
इकाई - 2: स्वास्थ्य रक्षा एवं यातायात
(1) स्वास्थ्य की परिभाषा, व्यक्तिगत स्वास्थ्य की देखरेख और रक्षा। व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता एवं भोजन और स्वास्थ्य।
(2) स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं का प्रशासन और सेवायें, उनसे सहायता प्राप्त करना।
(3) वायु - शुद्ध वायु का महत्व तथा संचालन, पर्यावरण एवं प्रदूषण का जन जीवन पर प्रभाव।
(4) अशुद्ध वायु से होने वाले रोग।
(5) यातायात सम्बन्धी नियम - सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित शर्तों को समझना, मोटर वाहनों द्वारा सड़क का उपयोग करने वाले अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के प्रति कर्तव्य, मार्ग अधिकार: समझ - बायें मुड़े, दायें मुड़े और यू-टर्न।
इकाई - 3: वस्त्र और सूत विज्ञान
(1) कपड़ों के तन्तु, कपड़ों के प्रकार, जीवन में उनका प्रयोग।
(2) व्यक्तिगत सज्जा - उचित वेष-भूषा (मौसम और अवसर के अनुकूल) व्यक्तिगत वेष-भूषा।
इकाई - 4: भोजन तथा पोषण विज्ञान
(1) निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का संगठन, वर्गीकरण, उनके कार्य, अनाज, दालें और मेवे, सब्जी और फल, दूध और दूध से बने पदार्थ, वसा और तेल, मांस, मछली, अंडे, जंक फूड।
(2) संतुलित आहार - कुपोषण एवं कुपोषण जनित व्याधियां—एनीमिया, क्वाशरकोर, मेरेस्मस, सूखा रोग, रतौंधी, स्कर्वी आदि, कम खाना (एनारेक्सिया नरवोसा) और अतिसार (बुलिमिया नरवोसा)।
इकाई - 5: प्राथमिक चिकित्सा और गृह परिचर्या
(1) प्राथमिक चिकित्सा के मुख्य सिद्धान्त।
(2) सामान्य घरेलू दुर्घटनायें और उनसे बचाव।
(3) सामान्य घरेलू देशज औषधियाँ।
(4) त्रिकोनी एवं लम्बी पट्टियाँ और उनका प्रयोग।
(5) गृह परिचर्या की परिभाषा—परिचारिका के गुण।
(6) रोगी का कमरा—चुनाव तैयारी, सफाई और प्रकाश का प्रबन्ध।
(7) बिस्तर, बिस्तर लगाना, चादर बदलना।
होम साइंस सिलेबस 2026-27 का फ्री PDF कैसे डाउनलोड करें?
छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से पूरा सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं:
1. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Syllabus 2026-27’ लिंक पर क्लिक करें।
3. कक्षा 9वीं (Class 9th) वाले सेक्शन में जाएं।
4. ‘Home Science (गृह विज्ञान)’ के सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके PDF अपने फोन/कंप्यूटर में सेव करें।
यहां भी पढ़े: UP Board Hindi Syllabus 2026-27: यूपी बोर्ड कक्षा 9 हिंदी सिलेबस जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और पाएं फ्री PDF
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.