वेटिंग टिकट वालों के काम की खबर! IRCTC के इस ऑप्शन से मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे उठाएं फायदा

Last Updated: Jul 24, 2026, 14:02 IST

IRCTC रेलवे विकल्प के तहत रेल यात्रियों को उसी रूट की दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट देने की कोशिश करता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाता।

Vikalp Scheme का फायदा कैसे उठाएं?
Vikalp Scheme का फायदा कैसे उठाएं?

ट्रेन से सफर करने वाले हर यात्री की पहली कोशिश यही होती है कि टिकट कन्फर्म मिल जाए। लेकिन त्योहारों, छुट्टियों या पीक सीजन में अक्सर टिकट वेटिंग में रह जाता है। ऐसे में यात्रा को लेकर चिंता बढ़ जाती है। यदि आपका टिकट भी वेटिंग में है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे की IRCTC Vikalp Scheme आपके लिए राहत का विकल्प बन सकती है।

इस स्कीम के जरिए रेलवे, सीट उपलब्ध होने पर उसी रूट की दूसरी ट्रेन में आपको कन्फर्म सीट देने की कोशिश करता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाता।

क्या है IRCTC Vikalp स्कीम?

विकल्प स्कीम भारतीय रेलवे की एक ऐसी सुविधा है, जिसे खास तौर पर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए शुरू किया गया है। यदि आपकी बुक की गई ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं हो पाता और उसी रूट की किसी दूसरी ट्रेन में सीट खाली होती है, तो रेलवे आपकी बुकिंग उस ट्रेन में शिफ्ट कर सकता है।

हालांकि, यह सुविधा 100 फीसदी कन्फर्म टिकट की गारंटी नहीं देती, लेकिन कन्फर्म सीट मिलने की संभावना जरूर बढ़ जाती है। यदि वैकल्पिक ट्रेन में भी सीट उपलब्ध नहीं होगी, तो आपका टिकट सामान्य नियमों के अनुसार ही रहेगा। 

Vikalp Scheme का फायदा कैसे उठाएं?

यदि आप ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉगिन करें।

  • यात्रा की डेट, स्टेशन और क्लास सेलेक्ट कर ट्रेन सर्च करें।

  • यात्री डिटेल्स भरकर टिकट बुक करें।

  • यदि टिकट वेटिंग में है, तो Vikalp Scheme का विकल्प चुनें।

  • इसके बाद उसी रूट की उपलब्ध दूसरी ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी।

  • अब अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक ट्रेन सेलेक्ट कर दें। 

क्या देना होगा अतिरिक्त किराया

वेटिंग टिकट होने पर भी दूसरी ट्रेन में कन्फर्म सीट मिलने का मौका मिलता है। साथ ही दूसरी ट्रेन में सीट मिलने पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ता। 

इसके तहत, आपको किसी दूसरी ट्रेन में ट्रांसफ़र किया जा सकता है, जो आपकी ओरिजिनल बुक की गई ट्रेन के तय समय से 30 मिनट से 72 घंटे के बीच रवाना होने वाली हो। 

केवल वेटिंग टिकट वाले के लिए है यह विकल्प 

यह सुविधा केवल वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है। सीट ट्रांसफर की प्रक्रिया ट्रेन का चार्ट बनने के बाद होती है। 

वहीं एक PNR पर दर्ज सभी यात्रियों को एक साथ दूसरी ट्रेन में सीट मिलेगी या किसी को भी नहीं मिलेगी। यदि वैकल्पिक ट्रेन में सीट मिल जाती है, तो मूल ट्रेन से यात्रा नहीं की जा सकती। दूसरी ट्रेन में सीट मिलने के बाद आपका नाम मूल ट्रेन की वेटिंग लिस्ट से हटा दिया जाता है। 

यात्रा से पहले ये बात जरूर याद रखें

चार्ट बनने के बाद समय-समय पर अपना PNR स्टेटस चेक करते रहें। यदि रेलवे आपको दूसरी ट्रेन में सीट आवंटित करता है, तो यात्रा उसी ट्रेन से करनी होगी। टिकट रद्द करने पर रेलवे के मौजूदा नियमों के अनुसार कैंसलेशन चार्ज लागू हो सकता है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 24, 2026, 14:02 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News