जिसे कोई नहीं कर पाया, वो वैभव ने कर दिखाया, T20I में बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

Last Updated: Jul 24, 2026, 11:25 IST

वैभव सूर्यवंशी T20I इतिहास के सबसे कम उम्र के फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही वह अब टेस्ट, वनडे और T20I तीनों फॉर्मेट को मिलाकर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा ‘फिफ्टी हीरो’
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा ‘फिफ्टी हीरो’

भारतीय क्रिकेट को एक नया सुपरस्टार मिल गया है। महज 15 साल 118 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा इतिहास रच दिया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं कर सका था। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर T20I इतिहास के सबसे कम उम्र के फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

यह भारतीय सीनियर टीम के लिए उनका सिर्फ चौथा अंतरराष्ट्रीय मैच था, लेकिन उन्होंने अपने बेखौफ अंदाज से दुनिया को परिचित करा दिया। वैभव ने महज 18 गेंदों में 50 रन पूरे किए। उनकी तूफानी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। 

300 से ज्यादा दिन पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा 

इससे पहले यह रिकॉर्ड जिब्राल्टर के लुई ब्रूस के नाम था। उन्होंने 2021 में 16 साल 56 दिन की उम्र में माल्टा के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वैभव ने इस रिकॉर्ड को 300 से ज्यादा दिनों के अंतर से तोड़कर नया इतिहास लिख दिया।

T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पहला अर्धशतक

यहां सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट दी गयी है-  

रैंक

खिलाड़ी

उम्र

टीम

वर्ष

1

वैभव सूर्यवंशी

15 वर्ष 118 दिन

भारत

2026

2

लुई ब्रूस

16 वर्ष 56 दिन

जिब्राल्टर

2021

3

काविन चड्ढा

16 वर्ष 76 दिन

इंडोनेशिया

2026

4

अलुसिने तुराय

16 वर्ष 89 दिन

सिएरा लियोन

2023

5

तेनजिन रबगे

16 वर्ष 118 दिन

भूटान

2023

फुल-मेंबर ICC देशों में पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (17 वर्ष 296 दिन) के नाम था। अब यह रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा ‘फिफ्टी हीरो’

सिर्फ T20I ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी अब टेस्ट, वनडे और टी20I तीनों फॉर्मेट को मिलाकर पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

खिलाड़ी

उम्र

फॉर्मेट 

वर्ष

वैभव सूर्यवंशी (भारत)

15 वर्ष 118 दिन

T20I

2026

कुशल मल्ला (नेपाल)

15 वर्ष 340 दिन

ODI

2020

सचिन और शाहिद अफरीदी को भी पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी अब फुल-मेंबर (FM Teams) देशों के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। 

खिलाड़ी

उम्र

फॉर्मेट 

बनाम 

वैभव सूर्यवंशी

15 वर्ष 118 दिन

T20I

जिम्बाब्वे

सचिन तेंदुलकर

16 वर्ष 213 दिन

टेस्ट

पाकिस्तान

शाहिद अफरीदी

16 वर्ष 214 दिन

वनडे

श्रीलंका

मुश्ताक मोहम्मद

17 वर्ष 39 दिन

टेस्ट

भारत

मोहम्मद अशरफुल

17 वर्ष 63 दिन

टेस्ट

श्रीलंका

रोहित शर्मा का भारतीय रिकॉर्ड भी टूटा 

भारत की ओर से T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड पहले रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने 2007 20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 साल 143 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब यह रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ वैभव का नाम

जिस उम्र में अधिकांश खिलाड़ी अंडर-16 या अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे होते हैं, उस उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हरारे में खेली गई यह विस्फोटक पारी भारतीय क्रिकेट के नए सितारे के आगाज की कहानी है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 24, 2026, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News