Delhi University Jantar Mantar Advisory: नीट प्रोटेस्ट के बीच DU का बड़ा फैसला, जंतर-मंतर से दूर रहेंDU Advisory: छात्र, करियर पर पड़ेगा असर
DU Student Advisory: दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और आगे की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए छात्रों को प्रोटेस्ट में शामिल न होने का आदेश दिया गया है। साथ ही, दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट के माध्यम से यह निर्देश जारी किए।
Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एग्जाम की पारदर्शिता और नीट (NEET) विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट और प्रोटेस्ट के प्रदर्शनों के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने सभी छात्रों, रिसर्च और टीचर्स के लिए एक ऑफिशियल एडवाइजरी (Advisory) जारी कर उन्हें जंतर-मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मना कर दिया गया है। साथ ही, इस प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश भी दिया गया है।
Delhi University Jantar Mantar Alert: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया यानी X के माध्यम से DU में पढ़ रहे सभी छात्रों के लिए जंतर-मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर नोटिस जारी किया है, जिसमें छात्रों से लेकर टीचर्स तक को इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए मनाही की गई है।
Dear students and faculty, your safety matters to us. Please note that any unlawful assemblies or demonstrations at Jantar Mantar, New Delhi, which are strictly regulated as per the directives of the Hon’ble Supreme Court of India, may invite legal action. Such activities can…
— University of Delhi (@UnivofDelhi) July 23, 2026
DU प्रशासन की एडवाइजरी: सुरक्षा और भविष्य प्राथमिकता
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस सूचना नोटिस में छात्रों की सुरक्षा, शैक्षणिक सेशन में आने वाली बाधाओं और भविष्य के करियर को ध्यान में रखने की बात कही गई है। साथ ही, प्रशासन के अनुसार, प्रोटेस्ट का स्थल यानी जंतर-मंत्रर पर पर बने तनाव के माहौल का असर छात्रों के भविष्य पर पड़ सकता है।
DU Advisory: एडवाइजरी का मुख्य मैसेज क्या है?
DU University, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के सभा या प्रदर्शन का आयोजन कड़े नियमों के तहत होता है। ऐसे में किसी गैर-कानूनी प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने से छात्रों को बचना है, क्योंकि इससे आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिससे फीयूचर में आपके करियर पर असर पड़ सकता हैं।
DU Student Advisory 2026 Overview
NEET Leak Exam 2026 के प्रोटेस्ट के लिए Delhi University ने छात्रों के लिए एक ऑफिशियल नोटिस जारी किया है, जिसे अच्छे से समझने के लिए छात्र यहां देख
| इंपोर्टेंट पॉइंट्स | निर्देश और डिटेल्स |
| टारगेट ग्रुप | DU ने सभी UG, PG छात्र, रिसर्चर और टीचर्स को प्रोटेस्ट में जानें से किया मना। |
| मुख्य निर्देश | जंतर-मंतर प्रोटेस्ट स्थल पर न जाएं। साथ ही, न ही किसी राजनीतिक सभा में भाग लें। |
| कानूनी कार्रवाई | धारा 144 (अगर लागू हुआ) या पुलिस नियमों के उल्लंघन पर FIR या कानूनी मुकदमों में छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। |
| अकादमिक असर | अनुशासनहीनता के तहत यूनिवर्सिटी से निकाला जा सकता है। साथ ही, भविष्य के सरकारी जॉब वेरिफिकेशन में भी रुकावट हो सकती हैं। |
| सोशल मीडिया निर्देश | प्रदर्शन से जुड़ी किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाह को शेयर करने से बचने की सलाह भी यूनिवर्सिटी के छात्रों को दी गई है। |
CJP Protest, NEET Exam Protest कब से शुरू हुआ?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित NEET एग्जाम पेपर लीक के खिलाफ पहला सड़क प्रोटेस्ट 6 जून 2026 को शुरू हुआ था, जिसमें सोनम वांगचुक भी शामिल थे। यह प्रोटेस्ट धीरे-धीरे चरम-सीमा पर पहुच गया है। साथ ही, जंतर-मंतर पर हो रहा यह प्रोटेस्ट 20 जुलाई 2026 को काफी ज्यादा बढ़ गया था।
CJP Protest, NEET Exam Protest में छात्रों की मांग क्या है?
NEET Exam को लेकर चल रहे इस प्रोटेस्ट में CJP Party में शामिल सभी छात्र और कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। साथ ही, अब मुख्य न्यायाधीश के साथ-साथ विपक्ष भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
NEET Leak Exam Protest, नीट लिक प्रोटेस्ट को लेकर सरकार के बयान और फैसले के बारे में और अलग-अलग यूनिवर्सिटीज के फैसले और निर्देश के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.