NEET 2026 Bureaucratic Reshuffle: NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय में टॉप लेवल पर बदलाव, देखें PM ने क्या कहां

Last Updated: Jul 24, 2026, 14:12 IST

Education Ministry Reshuffle: NEET-UG एग्जाम पेपर लीक प्रोटेस्ट को देखते हुए Education Ministry में कई बड़े बदलाव किए गए है। DoPT तथा कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने Department of Higher Education और Department of School Education के टॉप अधिकारियों के कार्य करने के तरीकों और Leaders में बदलाव किए गए है। यहां नरेश पाल गंगवार और टी. के. अनिल कुमार के बारे में जानें।

NEET 2026 Bureaucratic Reshuffle: NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय में टॉप लेवल पर बदलाव, देखें PM ने क्या कहां
NEET 2026 Bureaucratic Reshuffle: NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय में टॉप लेवल पर बदलाव, देखें PM ने क्या कहां

Bureaucratic Overhaul in Education Ministry: NEET-UG एग्जाम पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक ढांचे यानी Education Ministry में बड़े बदलाव किए है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) तथा कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, Department of Higher Education और Department of School Education के टॉप अधिकारियों के कार्य करने के तरीकों में बदलाव किए गए है। 

शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

सरकार ने Department of Higher Education के सचिव विनीत जोशी का तबादला करते हुए उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। उनके स्थान पर राजस्थान कैडर के 1994 बैच के Senior IAS Officer नरेश पाल गंगवार को Department of Higher Education का नया सचिव बनाया गया है।

इसके साथ ही, Department of School Education and Literacy के सचिव पोस्ट पर कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी टी. के. अनिल कुमार को नियुक्त किया गया है।

Education Ministry Reshuffle Overview 

NEET-UG एग्जाम पेपर लीक प्रोटेस्ट को लेकर सरकार ने Education Ministry में कई बड़े बदलाव किए है। छात्र इन्हें डिटेल में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

पोस्ट/ डिपार्टमेंट 

नए अधिकारी

पहले के अधिकारी / ट्रांसफर

सचिव, Department of Higher Education 

नरेश पाल गंगवार (IAS, 1994 बैच)

विनीत जोशी (पंचायती राज मंत्रालय में ट्रांसफर)

सचिव, Department of School Education 

टी. के. अनिल कुमार (IAS, 1995/96 बैच)

संजय कुमार

प्रशासनिक कारण

प्रशासनिक बदलाव व एग्जाम में सुधार

NEET विवाद व लोगों के क्रोध का असर

मुख्य प्राथमिकता

एग्जाम में पारदर्शिता व NTA में सुधार

आगामी अकादमिक सेशनों को सुचारू बनाना

PM Pledges Fast-Track Court Proceedings and Immediate Action

भारत राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पेपर लीक के चलते प्रोटेस्ट को लेकर कल एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके छात्रों को इस मामले की सुनवाई होने का पूरा भरोसा दिया है। वीडियो में एक त्वरित अदालत के गठन का जिक्र किया है। साथ ही, पेपर लीक करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी विश्वास दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियों को अपने ट्विटर हैंडल पर भी लाइव किया है। 

NEET Paper Leak Row: यह Education Ministry में किए गए बदलाव छात्रों और विपक्ष के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा NEET Exam Question Leak होने के विरोध में किए जा रहे Jantar Mantar Protest को देखते हुए किया गया है, जिसमें सभी छात्र और विपक्षी दल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है। 

यहां भी पढ़े: BPSC AE Result On Hold: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट टला, जानें

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 24, 2026, 14:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News