Bihar Police ASI Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई (टेक्निकल) एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link
BPSSC Bihar ASI Technical Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना बीपीएसएससी बिहार पुलिस एएसआई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) विभाग में सहायक अवर निरीक्षक (ASI - तकनीकी) परीक्षा 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
BPSSC Bihar Police ASI Technical Admit Card 2026 OUT: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत आज 24 जुलाई को बिहार पुलिस रेडियो (वायरलेस) में सहायक अवर निरीक्षक (ASI टेक्निकल) भर्ती परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSSC ASI Technical Admit Card 2026 Download Link
बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक BPSSC की आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में अपडेट कर दिया है।
| BPSSC Bihar ASI Technical Admit Card 2026 Link |
कब होगी बिहार पुलिस ASI टेक्निकल भर्ती परीक्षा 2026?
BPSSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ASI टेक्निकल प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।

Bihar ASI Technical Exam 2026 PDF- यहां क्लिक करें
बिहार पुलिस एएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना BPSSC ASI टेक्निकल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज Advt. No.-07/2026: Download E-Admit Card of Preliminary Written Examination for the Post of Assistant Sub-Inspector (Technical) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar लिंक पर क्लिक करें।
-
फिर एक नया पेज ओपन होगा।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें।
-
लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
एग्जाम सेंटर पर ले जाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो ID (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट) भी लेकर जाना होगा। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या दिखाई नहीं दे रही है, तो उम्मीदवारों को आवेदन में उपयोग की गई फोटो जैसी फोटो साथ रखने की सलाह दी गई है।
परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में केवल सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति है। इस समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। BPSSC ने उम्मीदवारों को OMR शीट भरने से संबंधित निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है, क्योंकि गलत जानकारी भरने पर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.