BPSC AE Result On Hold: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट टला, जानें

Last Updated: Jul 24, 2026, 13:11 IST

BPSC Assistant Engineer Result Update: बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) भर्ती एग्जाम (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) के रिजल्ट की डेट को पोस्टेपोन कर दिया है। Patna High Court ने रिजल्ट पर Stay Order का आदेश दे दिया है। छात्र आयोग द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस और ट्वीट को देखने के लिए यहां देखें। 

BPSC AE Result On Hold: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट टला, जानें
BPSC AE Result On Hold: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम का रिजल्ट टला, जानें

BPSC का ताजा फैसला: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की असिस्टेंट इंजीनियर (AE) भर्ती एग्जाम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक अपडेट सामने आई है। Patna High Court के Stay Order के कारण आयोग ने बीपीएससी सहायक अभियंता (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) भर्ती का रिजल्ट होल्ड कर दिया है।

बीपीएससी ने एक ऑफिशियल नोटिस और एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि जब तक मामले से जुड़े कानूनी विवाद का पूरी तरह निपटारा नहीं हो जाता, तब तक रिजल्ट को जारी नहीं किया जाएगा।

BPSC AE Result 2026 Deferred:  हाइकोर्ट स्टे का मामला, BPSC AE का रिजल्ट आखिर क्यों अटका?

BPSC के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सिविल याचिका (CWJC No. 3972/2026) पर सुनवाई करते हुए पटना हाई कोर्ट ने विज्ञापन संख्या 29/2025, 30/2025 और 31/2025 से जुड़े मेमो आदेश पर रोक लगा दी है।

आयोग ने कहा है कि वह सभी पारदर्शी व प्रक्रियाएं पूरी कर चुका है, लेकिन कोर्ट के फाइनल पोस्टपोन के आदेश के चलते रिजल्ट जारी करना संभव नहीं है। जब तक हाई कोर्ट से इस स्टे को हटाने का अगला आदेश नहीं आता, तब तक इस प्रक्रिया को यही रोक दिया गया है।

BPSC Assistant Engineer Result Update Official Notice - यहां पढ़े

BPSC AE परीक्षा परिणाम स्थगित: BPSC द्वारा जारी Official Tweet 

BPSC द्वारा रिजल्ट पर रोक लगने की जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से भी दी गई है, जिसमें कहा गया है कि “विज्ञापन संख्या 29-30-31/2025 के अंतर्गत सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) प्रतियोगिता परीक्षा के परीक्षाफल के संबंध में सूचित किया जाता है कि माननीय न्यायालय में दायर CWJC No. 3972/2026 में दिनांक 23.03.2026 के आदेश के आलोक में पूर्व अधिसूचना पर स्थगन लागू है।” छात्र पूरे ट्वीट की जानकारी लेने के लिए यहां देखें। 

BPSC सहायक अभियंता भर्ती 2026का ऑफिशियल ट्वीट 

BPSC Assistant Engineer Result Overview Updates 

BPSC की असिस्टेंट इंजीनियर (AE) भर्ती एग्जाम में शामिल हुए छात्र रिजल्ट, रिजल्ट पर रोक लगने का कारण और आयोग के अगले कदम को जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

भर्ती संस्था

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पोस्ट का नाम

सहायक अभियंता (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल)

विज्ञापन संख्या

29/2025, 30/2025 और 31/2025

अभी की स्थिति

पटना हाईकोर्ट के नए आदेश तक रिजल्ट पोस्टपोन

संबंधित कोर्ट केस

CWJC No. 3972/2026 (Patna High Court)

अगला कदम

हाईकोर्ट से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट की नई डेट्स आएंगी। 

BPSC का ताजा फैसला जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट 

BPSC के AE भर्ती एग्जाम के रिजल्ट से जुड़ी सभी जानकारी जानने के लिए छात्र किसी भी फेक अपडेट्स और न्यूज पर भरोसा न करें। छात्रों इस मामले से जुड़ी सभी डिटेल्स और लेटेस्ट न्यूज जानने के लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और ऑफिशियल ट्विटर को ही देखें। 

BPSC Assistant Engineer Exam कैसे होते है? 

बिहार सरकार के अलग-अलग विभागों में दूसरी कैटेगरी के सहायक अभियंता पोस्ट पर इंजीनियरों की भर्ती के लिए बीपीएससी सहायक अभियंता (AE) एग्जाम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए ग्रेजुएट एग्जाम अलग - अलग आयोजित किए जाते हैं। 

छात्रों को सोशल मीडिया अफवाहों से बचने का आदेश 

Lengthy Recruitment Processes और कोर्ट केस के बीच अक्सर फर्जी यानी फेक Fake News और Fake Result Dates से जुड़े किसी भी नोटिस पर विश्वास नहीं करना है। छात्रों को इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दिए गए इन इंपोर्टेंट पॉइंट्स पर ध्यान दें। 

  • अफवाहों पर ध्यान न दें: आयोग ने छात्रों को सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी फेक न्यूज पर ध्यान देने के लिए मना किया है। 
  • केवल वेबसाइट पर देखें: रिजल्ट, रिवाइज्ड आंसर-की या अगली सुनवाई से जुड़ी कोई भी अपडेट जानने के लिए छात्र BPSC की Official Website (bpsc.bih.nic.in) पर ही विजिट करें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 24, 2026, 13:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News