Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान एलडीसी उत्तर कुंजी PDF लिंक आज, rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट
Rajasthan LDC Answer Key 2026: आरएसएसबी LDC परीक्षा की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज 24 जुलाई को LDC और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और परीक्षा में प्राप्त संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे।
RSSB चेयरमैन आलोक राज ने दी जानकारी
RSSB चेयरमैन आलोक राज के अनुसार, LDC और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 की प्रोविज़नल आंसर की को बोर्ड की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। इसे जल्द ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।
बोर्ड मीटिंग में आज LDC परीक्षा की प्राथमिक keys का अनुमोदन किया गया।
— Alok Raj (@alokrajRSSB) July 23, 2026
RSSB LDC Answer Key 2026 हाइलाइट्स
आधिकारिक आरएसएसबी एलडीसी उत्तर कुंजी के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर जान सकेंगे। इसके साथ ही, RSSB LDC रिस्पॉन्स शीट की मदद से वे अपने उत्तरों का मिलान कर लिखित परीक्षा में मिलने वाले संभावित अंकों का मूल्यांकन भी कर सकेंगे। उम्मीदवार राजस्थान एलडीसी उत्तर कुंजी से जुड़े मुख्य विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| बोर्ड का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| परीक्षा का नाम | LDC और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2026 |
| प्रोविज़नल आंसर की तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 5 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB LDC Answer Key 2026 में क्या मिलेगा?
आरएसएसबी (RSSB) की ओर से जारी होने वाली इस प्रोविजनल आंसर की में परीक्षा के सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पर्सनल रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी, जिससे वे अपने द्वारा चुने गए विकल्पों को देख सकेंगे और आसानी से अपने उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। इसके साथ ही, बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी के साथ मास्टर क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविज़नल एलडीसी आंसर की में किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय अवधि के दौरान ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न के समर्थन में उचित दस्तावेज़ या प्रमाण भी जमा करना होगा।
RSSB LDC Response Sheet 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान एलडीसी उत्तर कुंजी की रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होम पेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें।
-
फिर Lower Division Clerk (LDC) Junior Assistant Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
फाइनल आंसर की के बाद जारी होगा रिजल्ट
उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद RSSB फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की और आपत्ति से जुड़ी अपडेट के लिए RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.