WTC Final 2027: लॉर्ड्स नहीं, इस मैदान पर खेला जायेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल, देखें शेड्यूल

Last Updated: Jul 24, 2026, 12:50 IST

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल इंग्लैंड के प्रतिष्ठित द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 जून से 13 जून 2027 के बीच आयोजित होगा। जहां टेस्ट की दो टॉप टीमें टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। 

फाइनल की रेस हुई रोमांचक, सभी 9 टीमें अभी भी मुकाबले में
फाइनल की रेस हुई रोमांचक, सभी 9 टीमें अभी भी मुकाबले में

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि WTC 2027 का फाइनल इंग्लैंड के प्रतिष्ठित द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 जून से 13 जून 2027 के बीच आयोजित होगा। 

द ओवल दूसरी बार इस मेगा मुकाबले की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2023 का WTC फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की थी।

अगले तीन WTC फाइनल इंग्लैंड में होंगे

ICC ने पिछले वर्ष ही साफ कर दिया था कि 2027, 2029 और 2031 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी इंग्लैंड करेगा। हालांकि, हर संस्करण के लिए किस मैदान का चयन होगा, इसका फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) करेगा। 

WTC Final 2027: फाइनल वेन्यू हाईलाइट

वेन्यू

द ओवल, लंदन (इंग्लैंड)

तारीख

9 जून से 13 जून 2027

कितनी बार मेजबानी

द ओवल दूसरी बार WTC फाइनल की मेजबानी करेगा।

फाइनल की रेस हुई रोमांचक, सभी 9 टीमें अभी भी मुकाबले में

WTC 2025-27 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच चुका है। सभी नौ टेस्ट खेलने वाले देश अभी भी फाइनल की दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन कुछ टीमों ने बाकी टीमों पर बढ़त बना ली है।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 87.50% अंक प्रतिशत के साथ तालिका में पहले स्थान पर है। उसने अब तक खेले गए 8 टेस्ट में से 7 में जीत दर्ज की है। मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 75% अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर मौजूद है।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 2-0 से हराकर अपनी दावेदारी मजबूत की है और वह 58.33% अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत 48.15% अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। भारतीय टीम ने अब तक 9 टेस्ट में 4 जीत दर्ज की हैं और उसके लिए आने वाली सीरीज काफी अहम साबित होंगी।

WTC 2025-27 पॉइंट टेबल पर एक नजर 

आप यहां कर्रेंट टेस्ट पॉइंट टेबल स्टेटस देख सकते है- 

रैंक

टीम

अंक प्रतिशत (PCT)

1

ऑस्ट्रेलिया

87.50%

2

दक्षिण अफ्रीका

75.00%

3

न्यूजीलैंड

72.22%

4

बांग्लादेश

58.33%

5

भारत

48.15%

6

श्रीलंका

41.67%

7

इंग्लैंड

24.36%

8

वेस्टइंडीज

15.00%

9

पाकिस्तान

8.33%

अगस्त में बदल सकती है पॉइंट्स टेबल की तस्वीर

आने वाले हफ्तों में कई बड़ी टेस्ट सीरीज खेली जाएंगी, जिनका सीधा असर WTC फाइनल की रेस पर पड़ेगा।

25 जुलाई: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (2 टेस्ट)

13 अगस्त: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (2 टेस्ट)

15 अगस्त: भारत बनाम श्रीलंका (2 टेस्ट)

अगस्त-सितंबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (3 टेस्ट)

इन मुकाबलों के बाद पॉइंट टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

हर संस्करण में मिला नया चैंपियन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत सकी है।

2021: न्यूजीलैंड ने पहला WTC खिताब जीता

2023: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चैंपियन बना 

2025: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार WTC ट्रॉफी जीता

अब नजरें 2027 के फाइनल पर टिकी हैं, जहां फिर से दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीमें टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 24, 2026, 12:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News