चिड़ियाघर में छिपी है गिलहरी, तेज नजर वाले भी ढूंढने में हो गए हैं फेल, 7 सेकेंड में देना है जवाब

Last Updated: Mar 31, 2026, 14:16 IST

Optical Illusion दिमाग और आंखों के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक अच्छी प्रैक्टिस मानी जाती है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें चिड़ियाघर में गिलहरी छिपी हुई है। कई लोग इस तस्वीर में गिलहरी को ढूंढने में असफल रहे हैं। क्या आप इसे 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें चिड़ियाघर में एक गिलहरी छिपी हुई है। कई लोग गिलहरी को ढूंढने में असफल रहे हैं। वहीं, जिन लोगों ने गिलहरी को ढूंढा है, उन्होंने 20 से 30 सेकेंड का समय लिया है।

क्या आप इसे सिर्फ 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? यदि हां, तो आप गिलहरी को तय समय सीमा में ढूंढकर जवाब दें। आप जितना जल्दी इसका जवाब देंगे, यह उतना ही आपके तीव्र दिमाग और तेज नजरों का परीक्षण का प्रदर्शन होगा। 

तस्वीर में क्या-क्या है मौजूद

तस्वीर में हमें एक चिड़ियाघर देखने को मिल रहा है। इस  चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के वन्यजीव हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक भी पहुंचे हैं। चिड़ियाघर में विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों की संख्या अधिक है, जिससे पिक्चर में एलिमेंट्स बढ़ गए हैं। इससे एक प्रकार का ऑप्टिकल इल्यूजन भी बनता है। 

दोस्तों से पूछ सकते हैं सवाल

इस पिक्चर में गिलहरी को ढूंढना ज्यादा मुश्किल नहीं है। ऐसे में आप अपने दोस्तों से भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन को लेकर सवाल पूछ सकते हैं। आप उन्हें अपने अनुसार समय सीमा भी दे सकते हैं, जिससे आपको पता चल सकेगा कि आपके दोस्त की नजरें और एकाग्रता कितनी अधिक है।

क्या आपने अब गिलहरी को ढूंढ लिया है ?

अब 7 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में क्या आपने अब चिड़ियाघर में गिलहरी को ढूंढ लिया है, यदि नहीं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। क्योंकि, इस तस्वीर को इस प्रकार ही डिजाइन किया गया है कि कोई भी व्यक्ति गिलहरी को जल्दी से नहीं ढूंढ सके। आप 10 सेकेंड का अतिरिक्त समय ले सकते हैं। 

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

यहां छिपी हुई है गिलहरी 

हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब गिलहरी को ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो कोई बात नहीं, हम आपको इसका जवाब बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में गिलहरी भालू के बच्चे के पास छिपी हुई है। आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि गिलहरी भालू के बच्चे के पैर के पास बैठी हुई है। आपकी सुविधा के लिए हमने गिलहरी को लाल रंग के घेरे में रखा है।

पढ़ेंः तस्वीर में छिपे हैं अंगूर, 7 सेकेंड में ढूंढकर दें जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 31, 2026, 14:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News