Optical Illusion की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको चश्मा ढूंढना है। इस तस्वीर में चश्मा इस प्रकार छिपाया गया है कि कई लोग इसे ढूंढने में असफल रहे हैं। वहीं, जिन लोगों ने चश्मे को ढूंढा है, उन्होंने इसे तय समय से अधिक समय लिया है। यदि आपके पास तेज नजरें हैं, तब ही आप सिर्फ 10 सेकेंड में ही इसे ढूंढ सकते हैं।
बहुत ही रोचक है तस्वीर
यदि आप तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे के तस्वीर के अंदर तस्वीर है, जिसमें हमें अलग-अलग आकृतियां देखने को मिलती हैं। यहां कुत्ते के कान में एक कबूतर भी छिपा हुआ है, लेकिन पहली नजर में यह देखने पर पता नहीं चलता है। इसी प्रकार तस्वीर में अन्य आकृतियों को भी एक-दूसरी आकृतियों के साथ मिलाया गया है।
रंगों का है विशेष महत्त्व
तस्वीर में न सिर्फ आकृतियों का महत्त्व है, बल्कि रंगों का भी अपना महत्त्व है। यहां कुछ जगहों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, तो कुछ जगहों पर गहरे रंगों का इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से तस्वीर में किसी भी चीज को छिपाना आसान हो गया है। आप इसे अपने लिए एक हिंट के तौर पर देख सकते हैं। क्योंकि, चश्मे को छिपाने में रंग का अहम योगदान है।
क्या आपको अब चश्मा मिल गया है?
अब 10 सेकेंड से अधिक समय हो गया है। ऐसे में क्या आपने अब चश्मा खोज लिया है? यदि नहीं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं और चश्मे को ढूंढ सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय मिनटों में नहीं होना चाहिए। क्योंकि, जितनी जल्दी आप इसका जवाब देंगे, यह आपकी एकाग्रता और तीव्र बुद्धि का परिचय देगा।

Source: Adobe Stock
यहां छिपा हुआ है चश्मा
हम उम्मीद करते हैं कि अब आपने चश्मा ढूंढ लिया होगा। यदि आप अभी तक चश्मा नहीं ढूंढ सके हैं, तो कोई बात नहीं। हम आपको इसकी सही लोकेशन के बारे में बता देते हैं। आपको बता दें कि चश्मे को लेटे हुए कुत्ते के कान के पास घास में छिपाया गया है। आपकी सुविधा के लिए हमने चश्मे को लाल रंग के घेरे में भी रखा है।
पढ़ेंः तस्वीर में कौवे के साथ छिपी हुई है कोयल, तेज नजर वाले भी ढूंढने में हो गए फेल
Comments
All Comments (0)
Join the conversation