CSK IPL Team 2026: टीम में कौन से खिलाड़ी हैं शामिल और कमान किसके हाथ? यहां देखें पूरी टीम

Last Updated: Mar 26, 2026, 13:07 IST

Chennai Super Kings (CSK) IPL 2026 में मजबूत स्क्वाड के साथ उतरी है। टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जबकि टीम में दिग्गज एमएस धोनी के साथ संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद टीम को मजबूती देते दिख रहे हैं।

CSK IPL Team 2026
CSK IPL Team 2026

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में अनुभव और युवा खिलाड़ियों के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ उतर रही है। टीम का लक्ष्य 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन से उभरकर दमदार वापसी करना है। इस बार टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि अनुभवी एमएस धोनी (MS Dhoni) टीम के प्रमुख खिलाड़ी बने हुए हैं। कोचिंग की जिम्मेदारी फिर से स्टीफन फ्लेमिंग संभाल रहे हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 सीज़न के लिए चोटिल नाथन एलिस के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) को 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया है।

CSK की कमान किसके हाथ

Chennai Super Kings (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ हैं, जो टीम की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं, टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जो लंबे समय से CSK के साथ जुड़कर टीम को मार्गदर्शन दे रहे हैं।

कप्तान

रुतुराज गायकवाड़

कोच

स्टीफन फ्लेमिंग

ओनर 

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड

होम ग्राउंड 

एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम

CSK स्क्वाड – IPL 2026

आप यहां CSK टीम के सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देख सकते है- 

बल्लेबाज / ऑल-राउंडर

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान)

एमएस धोनी (विकेटकीपर)

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

डेवाल्ड ब्रेविस

शिवम दुबे

सरफराज खान

मैथ्यू शॉर्ट

अमन खान

कार्तिक शर्मा

प्रशांत वीर

उर्विल पटेल

आयुष म्हात्रे

CSK के पास कौन से है स्पिन गेंदबाज 

अकील हुसैन

राहुल चाहर

श्रेयस गोपाल

नूर अहमद

टीम में कौन है तेज गेंदबाज

खलील अहमद

मुकेश चौधरी

अंशुल कंबोज

स्पेंसर जॉनसन

मैट हेनरी

रामकृष्ण घोष

जकारे फाउल्क्स

जेमी ओवरटन 

टीम की खासियत

CSK का यह स्क्वाड काफी संतुलित नज़र आता है। टॉप ऑर्डर में गायकवाड़, सैमसन और सरफराज जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं, वहीं फिनिशिंग में धोनी और दुबे टीम को मजबूती देते हैं। स्पिन और पेस दोनों डिपार्टमेंट में अच्छे विकल्प मौजूद हैं, जो चेन्नई की पिच और विदेशी परिस्थितियों में टीम को फायदा पहुंचा सकते हैं। 

सैमसन के आने से टीम को मिलेगी मजबूती

संजू सैमसन के टीम में शामिल होने से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभव टॉप ऑर्डर को स्थिरता देंगे, साथ ही मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता टीम के प्रदर्शन को और बेहतर बना सकती है। बता दें सैमसन ने हाल ही में समाप्त हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म दिखाते हुए फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 13:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News