JEE Main 2026 Session 2: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानें कब और कैसे करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 26, 2026, 14:24 IST

NTA जल्द ही JEE Main 2026 Session 2 का एडमिट कार्ड 27 से 30 मार्च के बीच जारी कर सकता है। यह जारी हो जाने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट से हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। शहर की सूचना पर्ची 21 मार्च को पहले ही जारी की जा चुकी है।

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Release Soon
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card Release Soon

JEE Main 2026 Session 2 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाने की उम्मीद है। इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेजों में दाखिले का सपना देख रहे लाखों छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। नई अपडेट्स के अनुसार, एडमिट कार्ड 27 से 30 मार्च 2026 के बीच जारी होने की संभावना है। 

JEE Main 2026 सेशन 2 के एग्जाम 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन का अप्रैल सेशन का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद उपलब्ध होगा। साथ ही, छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए जेईई मेन रजेस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। 

एडमिट कार्ड के माध्यम से, NTA एग्जाम सेंटर का नाम और पता तथा एग्जाम की शिफ्ट की जानकारी देगा। जेईई मेन्स 2026 सेशन 2 का एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे छात्रों को कर रखना चाहिए। 

JEE मेन 2026 सेशन 2 के एग्जाम डेट्स में संशोधन किया गया है। साथ ही, अब यह एग्जाम 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले ही, NTA  ने 21 मार्च 2026 को JEE मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिससे छात्र अपने अलॉटेड एग्जाम शहर की जानकारी पहले से प्राप्त कर सकते हैं। 

महत्वपूर्ण डेट्स और जानकारी 

JEE मेन 2026 सेशन 2 से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में सेशन 2 के एग्जाम से जुड़ी डेट्स, शिफ्ट् टाइमिंग की डिटेल्स दी गई है।

इवेंट 

एक्सपेक्टेड डेट्स / डिटेल्स 

एग्जाम की डेट्स 

अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

एग्जाम से 3-4 दिन पहले (संभावित)

एग्जाम का मोड

ऑनलाइन

शिफ्ट का समय

सुबह 9:00 - 12:00 और दोपहर 3:00 - 6:00

ऑफिशियल वेबसाइट

jeemain.nta.nic.in

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करें।

2. होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 2 Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।

4. सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। फिर, इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

NTA JEE एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: आवश्यक दस्तावेज

जरूरी जानकारी 

डिटेल्स 

एडमिट कार्ड

अनिवार्य प्रिंटआउट

फोटो पहचान पत्र

Aadhaar/PAN/School ID

फोटो

अपलोड किए गए के समान

एडमिट कार्ड पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद आप इसे डाउनलोड करें। फिर, इसमें मौजूद डिटेल्स को जरूर चेक करें। आइए जानते हैं किन-किन निम्नलिखित चीजों को चेक करें। 

  • आपका नाम और फोटो
  • एग्जाम सेंटर का पता 
  • एग्जाम की डेट और शिफ्ट का टाइम
  • सिग्नेचर और रोल नंबर

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News