इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली/बॉम्बे ने IIT JAM 2026 का स्कोरकार्ड ऑफिशइयल तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल की संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी थी, वे अब JOAPS पोर्टल joaps.iitb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्कोरकार्ड देश के प्रतिष्ठित IITs और IISc में M.Sc. और अन्य पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन ले पाएंगे। छात्र अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड इस्तेमाल करके IIT JAM 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, IIT JAM का स्कोरकार्ड 27 मार्च (कल) को जारी होना था, लेकिन एडमिट कार्ड के लिए लिंक आज ही सक्रिय कर दिया गया है। स्कोरकार्ड के साथ-साथ, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जैव प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र, भूविज्ञान और गणितीय सांख्यिकी के लिए IIT JAM 2026 के टॉपर्स की सूची भी आज जारी कर दी गई है।
इससे पहले, IIT JAM का रिजल्ट 19 मार्च, 2026 को घोषित किया जाता था, जबकि आंसर-की 18 फरवरी, 2026 को जारी की जाती थी। इस साल, IIT JAM 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
महत्वपूर्ण डेट्स और पोर्टल की जानकारी
छात्रों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए JOAPS पोर्टल का उपयोग करना होगा। साथ ही, नीचे दी गई टेबल के माध्यम से मुख्य डिटेल्स देख सकते हैं।
| इवेंट | इंपोर्टेंट डिटेल्स |
| एग्जाम का नाम | IIT JAM 2026 |
| स्कोरकार्ड जारी होने की डेट | 25 मार्च 2026 (घोषित) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू | अप्रैल 2026 (संभावित) |
| स्कोरकार्ड की वैधता | केवल 1 वर्ष (2026 सत्र के लिए) |
IIT JAM स्कोरकार्ड 2026 के लिए यहां क्लिक करें
IIT JAM स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र IIT JAM 2026 के स्कोरकार्ड को चेक और डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
1. ऑफिशियल JOAPS पोर्टल joaps.iitb.ac.in पर जाएं।
2. अपना एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड फिल करें।
3. दिए गए अर्थमैटिक एक्सप्रेशन को हल करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
4. डैशबोर्ड पर 'Download Scorecard' के बटन पर क्लिक करें।
5. अपना स्कोरकार्ड सेव करें और भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
IIT JAM के स्कोरकार्ड में क्या-क्या चेक करें?
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों की शुद्धता की जांच जरूर करें:
- छात्रों का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर
- टेस्ट पेपर कोड
- प्राप्त अंक
- ऑल इंडिया रैंक (AIR)
- कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स
Comments
All Comments (0)
Join the conversation