Current Affairs Quiz 26 March 2026: खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

Last Updated: Mar 26, 2026, 16:47 IST

Current Affairs Quiz 26 March 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026, और ‘ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा’ आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं. 

Current Affairs Quiz 26 March 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 26 मार्च 2026 के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब.  

1.स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत आने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना ने कौन सा ऑपरेशन शुरू किया है?  
A) ऑपरेशन समुद्र सेतु
B) ऑपरेशन संकल्प
C) ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा
D) ऑपरेशन राहत

उत्तर: C) ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा 

भारतीय नौसेना की अगुवाई में ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा (Operation Urja Suraksha) मार्च 2026 में लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भारत आने वाले तेल और गैस जहाजों की सुरक्षा करना है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया। भारतीय नौसेना, युद्धपोतों से ऊर्जा जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही है।

2. 'एकात्म मानव दर्शन - भारत का विश्वदृष्टिकोण' पर अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?

A) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

B) पीएम नरेंद्र मोदी 

C) गृहमंत्री अमित शाह 

D) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

उत्तर: B) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (केएसओयू), मैसूरु में 'एकात्म मानव दर्शन - भारत का विश्वदृष्टिकोण' (Ekatma Manav Darshan – Bharat’s Worldview) पर अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन (केएसओयू, मैसूरु द्वारा प्रज्ञा प्रवाह और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर 25 से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।

3. DPIIT ने हाल ही में भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किस फिनटेक प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है?

A) पेटीएम 

B) फोन पे

C) रेजर पे

D) एयरटेल 

उत्तर: C) रेजर पे

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म, रेजरपे (Razorpay) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। यह सहयोग देश भर के स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्यमियों को समर्थन देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया है।

4. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हाल ही में किस हवाई अड्डे पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून उड़ान सेवा का उद्घाटन किया?

A) पंतनगर हवाई अड्डा

B) जौली ग्रांट हवाई अड्डा

C) नैनी सैनी हवाई अड्डा

D) हिंडन हवाई अड्डा

उत्तर: B) जौली ग्रांट हवाई अड्डा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में को जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच 42 सीटों वाली विमान सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ एक घंटा रह जाएगा।

5. खेलो इंडिया जनजातीय खेल (KITG) 2026 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?

A) निर्मला सीतारमण 

B) किरेन रिजिजू

C) चिराग पासवान 

D) मनसुख मंडाविया

उत्तर: D) मनसुख मंडाविया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया जनजातीय खेल (Khelo India Tribal Games) (KITG) 2026 के उद्घाटन संस्करण को संबोधित किया, जो छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में शुरू हुआ और 25 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक जारी रहेगा। मंडाविया ने कहा कि इन खेलों का आयोजन हर साल बस्तर, सरगुजा और रायपुर क्षेत्रों में किया जाएगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 26, 2026, 16:47 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News