Optical Illusion हमारे दिमाग और नजरों के परीक्षण के लिए होता है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक तितली को छिपाया गया है। कई लोग तितली को 15 सेकेंड से अधिक समय लेकर भी खोज नहीं सके हैं। ऐसे में कई लोगों ने हार मान ली। लेकिन, क्या आप इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं, यदि हां, तो इस चैलेंज को स्वीकार करें और तस्वीर में तितली को 15 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं।
भ्रमित करेगी तस्वीर
शुरुआत में यह तस्वीर आपको भ्रमित कर सकती है। क्योंकि, तस्वीर दिखने में तो सामान्य है, लेकिन जब आप तस्वीर को बहुत ध्यान से देखेंगे, तो रंगों की वजह से आप थोड़ा भ्रमित हो सकते हैं। यही वजह है कि कई लोग तितली को ढूंढने में असफल रहे हैं।
इंटरनेट पर वायरल है यह तस्वीर
इंटरनेट पर यह तस्वीर बहुत वायरल है। कई लोगों ने तस्वीर में अलग-अलग चीजों को छिपाया है। हालांकि, हमने रंगों का ध्यान रखते हुए तस्वीर में तितली को छिपाया है। यह अब आपको ढूंढना है कि किस रंग में कौन-से रंग की तितली छिपी हुई है। वैसे यदि आपको थोड़ा हिंट दे दिया जाए, तो आपको बता दें कि तितली लाल, हरे, आसमानी, पीले और सफेद रंग में हो सकती है। इससे आपका तितली को ढूंढना आसान हो जाएगा।
क्या आपको तितली मिल गई है?
हम उम्मीद करते हैं कि अब आपको तितली मिल गई होगी। क्योंकि, हमने आपको थोड़ा हिंट दे दिया है। यदि आपको तितली नहीं मिली है, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं और तितली की लोकेशन बता सकते हैं।

Source: Adobe Stock
यहां छिपी हुई है तितली
यदि आपको अब भी तितली नहीं मिली है, तो कोई बात नहीं है। आप थोड़ा समय और ले लिजिए, लेकिन ध्यान रखें कि यह समय मिनटों में न हो जाए। वहीं, हमें आपको इसका जवाब भी बताना है, तो हम आपको तितली की लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तितली हरे रंग की है, जो कि नीचे की तरफ घास में छिपी हुई है। आपकी पहचान के लिए हमने तितली को लाल रंग के घेरे में रखा है।
पढ़ेंः तस्वीर में छिपा बैठा है कबूतर, 10 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation