1 जुलाई 2026 से बदलने वाले हैं कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें अपडेट

Last Updated: Jun 30, 2026, 15:24 IST

1 जुलाई 2026 से कई अहम बदलाव देखने को मिलने वाले है, जो आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते है। टैक्स फाइलिंग से लेकर आधार अपडेट, पासपोर्ट फीस, रेलवे नियम और PF से जुड़ी सुविधाओं तक के कई नियम बदलने वाले हैं। 

1 जुलाई 2026 से बदलने वाले हैं कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें अपडेट
1 जुलाई 2026 से बदलने वाले हैं कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, देखें अपडेट

New rules from 1 July: देश में 1 जुलाई 2026 से कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है, बता दें कि जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ सकता है। टैक्स फाइलिंग से लेकर आधार अपडेट, पासपोर्ट फीस, रेलवे नियम और PF से जुड़ी सुविधाओं तक के कई नियम बदलने वाले हैं। आइए समझने की कोशिश करते है कि कौन-कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

ITR भरने की आखिरी तारीख करीब 

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने वालों के पास 31 जुलाई 2026 तक का समय है। अगर आप समय पर रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो बाद में जुर्माना देना पड़ सकता है।

1 अगस्त से 31 दिसंबर 2026 के बीच बिलेटेड रिटर्न भरने पर 5 लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय वालों को 5,000 रुपये तक और 5 लाख रुपये तक आय वालों को 1,000 रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

आधार Email Update अब बिना फीस के होगा

आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल अपडेट करने के लिए अब आपको 75 रुपये फीस नहीं देनी होगी। UIDAI ने 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक इस सुविधा को फ्री कर दिया है। यूजर्स आधार मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से अपना ईमेल अपडेट कर सकेंगे।

पासपोर्ट बनवाना अब पड़ेगा महंगा

अगर आप पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो 1 जुलाई से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय ने सामान्य और तत्काल पासपोर्ट सेवाओं के सर्विस चार्ज में बदलाव किया है, जिसके बाद नए पासपोर्ट आवेदन की फीस बढ़ जाएगी।

RBI के नए नियम

बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा गलत जानकारी देकर बेचे जाने वाले फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर रोक लगाने के लिए RBI नए नियम लागू कर रहा है। यदि किसी ग्राहक को मिस-सेलिंग का सामना करना पड़ता है, तो उसे रिफंड और हुए नुकसान की भरपाई का अधिकार मिल सकता है।

रेलवे में नियम होंगे सख्त, बढ़ेंगे जुर्माने

रेलवे यात्रा से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। ट्रेन में खतरनाक सामान ले जाने पर अब ज्यादा जुर्माना देना पड़ सकता है। गंभीर मामलों में 10,000 रुपये तक का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं बिना लाइसेंस सामान बेचने और महिला कोच में यात्रा करने पर भी जुर्माना बढ़ाया गया है।

EPFO 3.0: PF निकालना हो सकता है आसान

सरकार जल्द EPFO 3.0 सिस्टम शुरू कर सकती है। इसके बाद कर्मचारियों के लिए PF से पैसा निकालने की प्रक्रिया और आसान हो सकती है। संभावना है कि UPI और ATM नेटवर्क के जरिए PF निकासी की सुविधा मिल सके, जिससे लोगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

LPG, CNG और PNG के दामों में बदलाव संभव

1 जुलाई से LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ सकता है।

यानी जुलाई 2026 की शुरुआत से आने वाले ये बदलाव आपके पैसे, डाक्यूमेंट्स और रोजमर्रा की सुविधाओं से जुड़े हैं। बेहतर होगा कि समय रहते इनकी जानकारी रखें और जरूरी काम पूरे कर लें।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 15:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News