GDS 5th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट कब आएगी?, इतने पदों पर होगा सिलेक्शन

Last Updated: Jun 30, 2026, 15:42 IST

India Post GDS 5th Merit List 2026: भारतीय ग्रामीण डाक सेवा भर्ती की 5वीं मेरिट लिस्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत 28,636 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। 

India Post GDS 5th Merit List 2026 पर लेटेस्ट अपडेट चेक करें।
India Post GDS 5th Merit List 2026 पर लेटेस्ट अपडेट चेक करें।

India Post GDS 5th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की चौथी मेरिट लिस्ट 8 जून 2026 को जारी की थी। जिन अभ्यर्थियों का नाम चौथी मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे अब पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट जीडीएस 5th मेरिट लिस्ट को indiapostgdsonline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट लिस्ट प्रत्येक सर्कल के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगी जिसमें सफल उम्मीदवारों के रजिशट्रेशन नंबर दिए होंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न डाक सर्किलों में कुल 28,636 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य विभिन्न डाकघरों में खाली पदों को भरना है।

इंडिया पोस्ट GDS 5th मेरिट लिस्ट 2026 कब आएगी?

इंडिया पोस्ट अब तक GDS भर्ती 2026 की 4 मेरिट लिस्ट जारी कर चुका है। पिछले भर्ती चक्र पर नजर डालें तो करीब 21 हजार पदों के लिए कुल 6 मेरिट लिस्ट जारी की गई थीं। इसी ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार भी 28,636 पदों को भरने के लिए एक या उससे अधिक मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती हैं।

फिलहाल 4th मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 23 जून 2026 को पूरी हो चुकी है। यदि इस प्रक्रिया के बाद भी कुछ पद रिक्त रह जाते हैं, तो इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की 5वीं मेरिट लिस्ट जारी करेगा। हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक 5th मेरिट लिस्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। पिछले ट्रेड को देखते हुए 5वीं मेरिट लिस्ट जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह तक जारी की जा सकती है। लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल India Post की वेबसाइट पर विजिट कर रहें। 

India Post GDS 5th Merit List 2026-हाइलाइट्स

भारतीय डाक सेवक भर्ती की पांचवी मेरिट लिस्ट के संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं। 

विवरण

जानकारी

संस्था का नाम

इंडिया पोस्ट

भर्ती का नाम

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026

कुल रिक्त पदों की संख्या

28,636 पद

पदों के नाम

BPM, ABPM और डाक सेवक

चौथी मेरिट लिस्ट तिथि

8 जून 2026 

5वीं मेरिट लिस्ट कब आएगी?

जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में संभावित

चयन प्रक्रिया

मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन और दस्तावेज सत्यापन

आधिकारिक वेबसाइट

indiapostgdsonline.gov.in

पहली से चौथी मेरिट लिस्ट की डेट और कितने उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट?

1st से 4th इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट कब-कब जारी की गई तथा प्रत्येक मेरिट लिस्ट के अंतर्गत कितने उम्मीदवारों का चयन किया गया, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

क्षेत्र (रीजन)

प्रथम मेरिट सूची

द्वितीय मेरिट सूची

तृतीय मेरिट सूची

चतुर्थ मेरिट सूची

आंध्र प्रदेश

1048

555

342

244

असम

639

364

192

-

बिहार

1338

998

761

572

छत्तीसगढ़

1153

754

454

277

दिल्ली

38

28

11

6

गुजरात

1777

869

459

275

हरियाणा

270

148

81

44

हिमाचल प्रदेश

518

168

114

55

जम्मू एवं कश्मीर

267

202

169

128

झारखंड

908

548

338

242

कर्नाटक

1020

520

329

213

केरल

1691

943

528

-

मध्य प्रदेश

2102

1015

543

325

महाराष्ट्र

3547

1687

1075

759

उत्तर-पूर्व

1003

646

534

426

ओडिशा

1191

473

227

140

पंजाब

261

140

60

34

राजस्थान

634

334

160

97

तमिलनाडु

2009

1143

657

-

तेलंगाना

607

214

106

64

उत्तर प्रदेश

3168

1653

809

496

उत्तराखंड

436

225

118

61

पश्चिम बंगाल

2963

1257

556

-

कुल

28588

14884

8623

4458

जीडीएस 5th मेरिट लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 5वीं मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले आप India Post के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। 

  • वेबसाइट के होम पेज पर GDS Online Engagement Schedule-I,January-2025 Shortlisted Candidates सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • फिर अपने राज्य का चयन कर Supplymentry List V पर क्लिक करें। 

  • अब मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम सहित डिटेल्स चेक करें।

  • अंत में पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

दस्तावेज सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन हैं?

दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों कोआमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होते हैं:

  • दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रण की ईमेल/कॉल लेटर की कॉपी

  • आधार कार्ड

  • पैन कार्ड

  • 10वीं की मार्कशीट

  • 10वीं का एडमिट कार्ड

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • आय प्रमाण पत्र

  • मूल निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 30, 2026, 15:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News