बड़ा फैसला! LPG ATM हुआ लॉन्च, 2-3 मिनट में मिलेगा भरा गैस सिलेंडर, इस शहर में शुरू हुई सेवा 

Last Updated: Mar 20, 2026, 13:40 IST

गुरुग्राम NCR का पहला शहर बन गया है, जहां LPG ATM की शुरुआत की गई है। यह मशीन सेक्टर-33 सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है, जो रेजिडेंशियल एरिया में ऑटोमेटेड और कॉन्टैक्टलेस गैस डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा देती है।

LPG ATM Set Up in Gurugram: पश्चिम एशिया में जारी गतिरोध के बीच देश में गैस सिलेंडरों की किल्लत देखी जा रही है, ऐसे में आम जनता के लिए एक अच्छी खबर आई है. गुरुग्राम में NCR का पहला LPG ATM लॉन्च हुआ है, जहां 2-3 मिनट में गैस सिलेंडर मिल रहा है। BPCL के पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई इस मशीन में हल्के कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और 24x7 उपलब्ध है। यह सुविधा उपभोक्ताओं को तेज, सुरक्षित और आसान गैस रिफिल का विकल्प देती है। 

NCR का पहला स्मार्ट LPG ATM

गुरुग्राम NCR का पहला शहर बन गया है, जहां LPG ATM की शुरुआत की गई है। यह मशीन सेक्टर-33 सोहना स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में लगाई गई है, जो रेजिडेंशियल एरिया में ऑटोमेटेड और कॉन्टैक्टलेस गैस डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा देती है।

हल्के और आधुनिक कंपोजिट सिलेंडर

इस LPG ATM में फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर मिलते हैं, जो पारंपरिक लोहे के सिलेंडर से काफी हल्के होते हैं। जहां सामान्य सिलेंडर का कुल वजन करीब 31 किलो होता है, वहीं कंपोजिट सिलेंडर केवल लगभग 15 किलो का होता है और इसमें उतनी ही गैस होती है।

पारदर्शी डिजाइन से मिलेगी गैस लेवल की जानकारी

कंपोजिट सिलेंडर का एक बड़ा फायदा इसका पारदर्शी होना है, जिससे उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं। इससे सिलेंडर उठाकर या हिलाकर चेक करने की जरूरत नहीं पड़ती।

डिजिटल और आसान रिफिल प्रक्रिया

LPG ATM से गैस लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। उपभोक्ता को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होता है, फिर खाली सिलेंडर का QR या बारकोड स्कैन कर UPI या डेबिट कार्ड से भुगतान करना होता है। इसके बाद मशीन भरा हुआ सिलेंडर दे देती है।

24x7 सुविधा और स्टॉक अलर्ट सिस्टम

यह मशीन 24 घंटे काम करती है और इसमें एक बार में 10 सिलेंडर स्टोर हो सकते हैं। जब स्टॉक 2 सिलेंडर तक पहुंचता है, तो नजदीकी गैस एजेंसी को ऑटोमैटिक अलर्ट मिल जाता है, जिससे समय पर रिफिल हो सके।

किसने शुरू किया यह पायलट प्रोजेक्ट

यह LPG ATM, BPCL के पायलट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को तेज और सुविधाजनक सेवा देना है। अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो आने वाले समय में ऐसे LPG ATM देश के अन्य शहरों में भी लगाए जा सकते हैं।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 10:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News