उत्तर भारत के मुख्य राज्य और उनकी वर्तमान राजधानियां
उत्तर भारत अपने विशाल हिमालय, उपजाऊ मैदानी क्षेत्रों और समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे प्रमुख राज्य शामिल हैं। इस क्षेत्र के प्रशासनिक कामकाज को संभालने के लिए हर राज्य की अपनी एक अनूठी और ऐतिहासिक राजधानी है। यहां नीचे दिए गए लेख से जानें बाकी सारी जानकारी।
भारत का उत्तरी भाग, जिसे हम 'उत्तर भारत' कहते हैं, अपने विशाल हिमालय, उपजाऊ मैदानी इलाकों, समृद्ध इतिहास और विविध संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश की राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और घुमने के लिए उत्तर भारत का एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान है। क्या आप जानते है भारत की राष्ट्रीय राजधानी 'नई दिल्ली' भी इसी क्षेत्र का हिस्सा है। साथ ही, भारता की मशहुर पुरानी दिल्ली में इसी क्षेत्र का एक हिस्सा है।
आजकल के छात्रों को अपने सामान्य ज्ञान यानी General Knowledge को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी वर्तमान राजधानियों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर भारत के बारे में और उसकी राजधानियों के बारे में जानते हैं।
उत्तर भारत के राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और राजधानियां
उत्तर भारत के अंदर आने वाले सभी मुख्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यानी Union Territories के साथ-साथ उनकी वर्तमान राजधानियों के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें, जिसमें तीनों के बारे में अलग-अलग बताया गया है। साथ ही, उनकी भाषा के बारें में भी जानकारी दी गई है।
| क्र.सं. | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | वर्तमान राजधानी | मुख्य भाषा |
| 1. | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | हिंदी, उर्दू |
| 2. | पंजाब | चंडीगढ़ | पंजाबी |
| 3. | हरियाणा | चंडीगढ़ | हिंदी, हरियाणवी |
| 4. | हिमाचल प्रदेश | शिमला (सर्दियों में: धर्मशाला) | हिंदी, पहाड़ी |
| 5. | उत्तराखंड | देहरादून (गर्मियों में: गैरसैंण) | हिंदी, गढ़वाली, कुमाऊँनी |
| 6. | राजस्थान (उत्तर-पश्चिम) | जयपुर | हिंदी, राजस्थानी |
| 7. | जम्मू और कश्मीर (UT) | श्रीनगर (गर्मियों में), जम्मू (सर्दियों में) | कश्मीरी, डोगरी, उर्दू |
| 8. | लद्दाख (UT) | लेह और कारगिल | लद्दाखी, पश्तो |
| 9. | दिल्ली (NCT) | नई दिल्ली | हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी |
उत्तर भारत के राज्यों का परिचय और उनकी राजधानियों की विशेषताएं यहां से जानें:-
1. उत्तर प्रदेश
राजधानी: लखनऊ
जनसंख्या के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तर भारत का दिल कहा जाता है। यह राज्य गंगा और यमुना के मैदानी इलाकों में बसा हुआ है। इसकी वर्तमान राजधानी लखनऊ है, जिसे "नवाबों का शहर" और "नजाकत-नफासत का शहर" भी कहा जाता है। लखनऊ अपने ऐतिहासिक 'बड़ा इमामबाड़ा' और 'चिकनकारी' के लिए लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है।
2. पंजाब
राजधानी: चंडीगढ़
पंजाब भारत का अन्न भंडार है, जिसे "पांच नदियों की भूमि" कहा जाता है। यह अपनी जीवंत संस्कृति, भांगड़ा नृत्य और कृषि के लिए जाना जाता है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ एक अनूठा शहर है क्योंकि यह एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी है। इसे भारत का पहला सुनियोजित शहर भी कहा जाता है।
3. हिमाचल प्रदेश
राजधानी: शिमला और धर्मशाला
हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश अपने सेब के बागानों, पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के लिए सैलानियों की पहली पसंद है। इस राज्य की दो राजधानियां हैं। इसकी मुख्य और ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला है, जो ब्रिटिश काल में पूरे भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। वहीं इसकी शीतकालीन राजधानी धर्मशाला है, जो बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान भी है।
4. उत्तराखंड
राजधानी: देहरादून और गैरसैंण
"देवभूमि" के नाम से प्रसिद्ध उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र तीर्थस्थल हैं। इस राज्य की प्रशासनिक और शीतकालीन राजधानी देहरादून है, जो अपनी बेहतरीन शिक्षा संस्थाओं जैसे IMA और दून स्कूल के लिए जाने जाते है। वहीं, इसकी ग्रीष्मकालीन राजधानी चमोली जिले के गैरसैंण को बनाया गया है।
6. राजस्थान
राजधानी: जयपुर
हालांकि राजस्थान को भारत के पश्चिमी भाग में भी गिना जाता है, लेकिन सांस्कृतिक और भौगोलिक तौर पर यह उत्तर भारत का एक प्रमुख हिस्सा है। राजा-महाराजाओं और किलों की इस भूमि की राजधानी जयपुर है। जयपुर को दुनिया भर में "पिंक सिटी" के नाम से जाना जाता है। साथ ही, यह यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में भी शामिल है।
7. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख
केंद्र शासित प्रदेश
साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।
* जम्मू-कश्मीर: इसकी दो राजधानियां हैं
- गर्मियों में श्रीनगर - जो अपनी डल झील के लिए प्रसिद्ध है।
- सर्दियों में जम्मू - जिसे मंदिरों का शहर कहा जाता है।
* लद्दाख: ठंडे रेगिस्तान के नाम से मशहूर इस खूबसूरत क्षेत्र की राजधानियां लेह और कारगिल हैं।
उत्तर भारत के ये राज्य और उनकी राजधानियां न केवल प्रशासनिक केंद्र हैं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक भी हैं। चाहे वह पहाड़ों की रानी शिमला हो, नवाबों का शहर लखनऊ हो, या आधुनिक तरीके से बसा चंडीगढ़ हो हर राजधानी की अपनी एक अनूठी कहानी है।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.