UP Police Constable Admit Card 2026: कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड?

Last Updated: Jun 1, 2026, 20:25 IST

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे। 

UP Police Constable Admit Card 2026: कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड?
UP Police Constable Admit Card 2026: कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड?

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट परीक्षा में शामिल होने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नही मिलेगा। एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों के पास फोटो आईडी होनी चाहिए।

यहां क्लिक करें: UP Police Constable Exam City Slip 2026

कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026?

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्य के  आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

  • 8 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 5 जून 2026

  • 9 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 6 जून 2026

  • 10 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड: 7 जून 2026

यहां क्लिक करें:- UP Police Constable Admit Card 2026 Notice PDF

कहां से डाउनलोड करें UP Police Constable Admit Card 2026?

उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल पोर्टल uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र एक्सेस करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

UP Police Constable Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप अपना यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर Latest Section में "UP Police Constable Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा:

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026

  • आधार कार्ड/वोटर आईडी जैसे वैध फोटो पहचान पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें। किसी प्रकार की गलती होने पर तुरंत भर्ती बोर्ड से संपर्क करें। इसके अलावा उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 20:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News