AEEE 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी, 9 जून तक करें सीट कन्फर्म
AEEE 2026 के राउंड 1 की काउंसलिंग का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट aeee.amrita.edu पर जारी कर दिया गया है। छात्र CSAP पोर्टल के माध्यम से अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति को देख सकते हैं।
अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham) में बीटेक (B.Tech) एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। यूनिवर्सिटी ने AEEE 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज 1 जून 2026 को घोषित कर दिया है।
यदि आपको चयन प्रक्रिया में सीट मिल गई है, तो आपको 9 जून तक फीस जमा करनी होगी। साथ ही, आपको बता दे यदि समय पर एडमिशन फीस जमा नही करी है, तो आपकी सीट रद्द हो जाएगी। वह समय पर फीस जमा न करने पर प्रवेश निदेशालय आपको काउंसलिंग प्रक्रिया से भी बाहर कर देगा। अमृता बीटेक सीएसएपी काउंसलिंग बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए आपको 9 जून तक अमृता बीटेक सीएसएपी काउंसलिंग फीस जमा करना होगा।
AEEE 2026 राउंड 1 महत्वपूर्ण डेट्स
राउंड 1 अलॉटमेंट से जुड़ी सभी मुख्य डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को में देख सकते हैं।
| इवेंट | डेट्स/ डिटेल्स |
| राउंड 1 अलॉटमेंट रिजल्ट | आज घोषित |
| सीट कन्फर्मेशन/फीस पेमेंट की लास्ट डेट | 09 जून 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | ईमेल आईडी और पासवर्ड / रजिस्ट्रेशन नंबर |
अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपना रिजल्ट और अलॉटेड सीट देखने के लिए छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- अमृता यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल amrita.edu पर विजिट करें।
- 'AOAP' (Amrita Online Admissions Portal) लिंक पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स फिल करें।
- लॉगिन करने के बाद, "AEEE Round 1 Seat Allotment Result" के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपकी अलॉटेड सीट की जानकारी आ जाएगी। इसे ध्यान से चेक करें और अलॉटमेंट लेटर का प्रिंटआउट ले लें।
सीट मिलने के बाद अब आगे क्या करें?
अगर आपको राउंड 1 में सीट मिल गई है, तो आपके पास मुख्य रूप से दो रास्ते होते हैं:
1. सीट एक्सेप्ट करें
यदि आप मिली हुई सीट और ब्रांच से पूरी तरह संतुष्ट हैं, तो आपको 9 जून 2026 से पहले ट्यूशन फीस (Seat Acceptance Fee) का भुगतान करना होगा। अगर आप इस समय सीमा के अंदर फीस नहीं भरते हैं, तो आपकी सीट रद्द कर दी जाएगी और आप काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे।
2. अपग्रेड का विकल्प चुनें
यदि आपको सीट तो मिल गई है, लेकिन आप अगले राउंड में अपनी पसंद की बेहतर ब्रांच या कैंपस (जैसे कोयम्बटूर, बेंगलुरु, अमृतपुरी) के लिए प्रयास करना चाहते हैं, तो आप 'संतुष्ट नहीं' का विकल्प चुनकर अगले राउंड के लिए आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी आंशिक फीस का भुगतान करना पड़ सकता है
यहां भी पढ़े: CG Pre B.Ed Admit Card जारी, 11 जून को होंगे एग्जाम, जानें डाउनलोड करने का तरीका
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.