DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में टीजीटी, आईटी, और जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल्स

Last Updated: Jun 1, 2026, 16:52 IST

DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने जूनियर साइंटिस्ट असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट और टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 16 जून 2026 से शुरू होंगे।   

DSSSB Recruitment 2026
DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिनांक 01 जून 2026 को विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर सहित अन्य 1979 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.dsssb.gov.in पर जाकर 16 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

DSSSB Recruitment 2026 Notification PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

डीएसएसएसबी में पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां सहित अन्य जानकारी निहित होती है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड की जा सकती है। डीएसएसएसबी में ये भर्तियां फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, दिल्ली  विभाग (हिंदी), दिल्ली  विभाग (ग्रेड-ए), सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, दिल्ली नगर निगम विभाग, शिक्षा विभाग और मजदूर विभाग के लिए की जाएगी। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। 

डीएसएसएसबी भर्ती संबंधी नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

DSSSB Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

डीएसएसएसबी में निहित पदों के चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावजों का सत्यापन आदि चरण शामिल है। इन पदों के लिए आमतौर पर 25,000 से ₹75,000 तक इन हैंड सैलरी के साथ भत्ते भी दिए जाते हैं। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)

विज्ञापन संख्या 

03/2026 

पद का नाम 

जूनियर असिस्टेंट, आईटी असिस्टेंट, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

1979

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

16 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

15 जुलाई 2026 

चयन के चरण 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावजों का सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.dsssb.gov.in

DSSSB Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

डीएसएसएसबी में निहित पदों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रजुएशन और मास्टर्स की डिग्री के साथ डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु 18 वर्ष से 17 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।   

DSSSB Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

डीएसएसएसबी के एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो इसमें MCQ प्रश्न शामिल होते हैं। 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग शामिल होती है। इसमें सामान्य जागरूकता, तार्किक क्षमता, संख्यात्मक योग्यता और हिंदी/अंग्रेजी भाषा से जुड़े विषय होते हैं। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके डीएसएसएसबी में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.dsssb.gov.in पर जाएं। 

  • DSSSB Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।    

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 16:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News