CG Pre B.Ed Admit Card जारी, 11 जून को होंगे एग्जाम, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Last Updated: Jun 1, 2026, 16:41 IST

CG व्यापम ने Pre BEd एंट्रेस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 11 जून 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

CG Pre B.Ed Admit Card जारी, 11 जून को होंगे एग्जाम, जानें डाउनलोड करने का तरीका
CG Pre B.Ed Admit Card जारी, 11 जून को होंगे एग्जाम, जानें डाउनलोड करने का तरीका

CG Pre BEd Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ में टीचर बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आ चुका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी CG Vyapam ने CG Pre B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड आज 1 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया है।

एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एग्जाम नजदीक आ गया है। CG Pre B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 11 जून 2026 को राज्य के विभिन्न सेंट्रस पर आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो बिना समय गंवाए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

CG Pre B.Ed Exam 2026 से जुड़ी जानकारी 

CG Pre B.Ed 2026 के एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी लेने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में एग्जाम की सभी इंपोर्टेंट डेट्स से लेकर डिटेल्स सब दी हुई है। 

डिटेल्स 

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम कराने वाली संस्था

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

एग्जाम का नाम

छत्तीसगढ़ प्री-बीएड (CG Pre B.Ed) एंट्रेंस एग्जाम 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

आज जारी

एग्जाम की डेट

11 जून 2026

एग्जाम का टाइम 

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

ऑफिशियल वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in 

CG Pre B.Ed एग्जाम का ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें

CG Pre B.Ed एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्रों की सुविधा के लिए व्यापम ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "Admit Card" वाले टैब पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने "Pre-B.Ed Entrance Examination 2026 Admit Card" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड फिल करके 'Login' बटन दबाएं।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  6. इसमें दी गई सभी जानकारियों को जांचें।
  7. फिर, इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

एग्जाम के दिन रखें इन बातों का ध्यान

इस समय छात्रों के बीच एग्जाम सेंटर पर ले जाने वाले नियमों को लेकर काफी चर्चा होती रहती है। छात्र यहां से जानें कुछ जरूरी गाइडलाइंस जो पता होना काफी जरूरी है। 

  • समय से पहले पहुंचें: एग्जाम का समय सुबह 10 बजे है, लेकिन आपको एग्जाम सेंटर पर कम से कम 1 से 2 घंटे पहले (सुबह 8:30 से 9:00 बजे तक) पहुंच जाना चाहिए ताकि बायोमेट्रिक और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आराम से हो सके।
  • ओरिजिनल आईडी जरूरी: एग्जाम सेंटर पर सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाना काफी नहीं है। छात्रों को इसके साथ एक ओरिजिनल सरकारी फोटो आईडी प्रूफ जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस भी ले जाना होगा।
  • सिर्फ ब्लैक या ब्लू बॉलपॉइंट पेन: ओएमआर (OMR) शीट को भरने के लिए केवल अच्छी क्वालिटी के काले या नीले बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें। जेल पेन या पेंसिल की अनुमति नहीं दी गई है। 
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह बैन: एग्जाम हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के ब्लूटूथ डिवाइस ले जाने की सख्त मनाही है।

छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, फोटो, रोल नंबर और एग्जाम सेंटर का पता अच्छी तरह चेक कर लें। यदि आपको कोई गड़बड़ी या गलती दिखती है, तो आप तुरंत Vyapam के हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर संपर्क कर सकते हैं। 

यहां भी पढ़े: MP में बढ़ीं स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां, जानें कब से खुलेंगे स्कूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 16:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News