UPI से तुरंत बैंक में पहुंचेगा PF का पैसा, यह है EPFO का नया नियम

Last Updated: Jun 1, 2026, 17:04 IST

केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही पीएफ निकासी के नियम जारी होने वाले हैं। इसके तहत यूपीआई के माध्यम से सीधे बैंक में जमा होने वाली राशि के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

ईपीएफओ
ईपीएफओ

कर्मचारी भविष्य संगठन निधि(EPFO) द्वारा जल्द ही EPFO 3.0 लांच करने की तैयारी है। इसके माध्यम से अब सदस्य सीधा यूपीआई कर एक क्लिक में अपने बैंक खाते में पीएफ की राशि को भेज सकेंगे। साथ ही, सदस्यों को पहले की तुलना में ईपीएफओ पोर्टल पर तेजी से सुविधा मिलेगी। सरकार के इस कदम से 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को लाभ मिलेगा।

वहीं, कागजी कार्रवाई में भी कमी आएगी। हालांकि, यहां सवाल है कि क्या आप एक बार में पूरा अमाउंट निकाल सकते हैं या फिर सरकार द्वारा इसकी कोई सीमा तय की गई है?  जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

UPI से कितनी राशि निकाली जा सकती है ?

अभी EPFO 3.0 के नियम प्रस्तावित किये गए हैं। नए नियमों के तहत सदस्यों को UPI या UPI युक्त एटीएम के माध्यम से अधिकतम 50 से 75 फीसदी पीएम निकासी की सुविधा दी जा सकती है।

क्योंकि, रिटायरमेंट बॉडी इस पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है कि सदस्य अपने पीएफ का पूरा पैसा एक बार में निकाल ले। ऐसा करने पर सदस्यों के पास रिटायरमेंट में पेंशन के रूप में प्राप्त करने के लिए कुछ नहीं रहेगा। ऐसे में आगे भी रिटायरमेंट बॉडी इसे लेकर कुछ बड़े बदलाव नहीं करने वाली है। 

EPFO 3.0 से जुड़े प्रमुख नियम 

अब हम ईपीएफओ के कुछ प्रस्तावित नियमों के बारे में जान लेते हैं। 

-ईपीएफो 3.0 के नए नियमों के मुताबिक, सदस्य अधिकतम 75 फीसदी तक ही फंड को अपने बैंक खाते में भेज सकते हैं। इससे अधिक फंड की निकासी संभव नहीं होगी।

-सदस्यों को अपने पीएफ खाते में कम से कम 25 फीसदी राशि को रखना अनिवार्य होगा। क्योंकि, यह राशि उन्हें रिटायरमेंट के समय दी जाएगी। 

-ईपीएफओ द्वारा अग्रिम द्वावों के लिए सेल्फ सेटलमेंट की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। अब 5 लाख रुपये तक के दावों को बिना समय गवाए ऑटोमेटिक तरीके से निकाला जा सकता है। 

कब निकाला जा सकता है ईपीएफओ फंड

पीएफ की निकासी केवल विशेष परिस्थितियों ही में की जा सकती है। इस कड़ी में विवाह के समय, घर घरीदने या बनवाने के समय, स्वास्थ्य समस्या या फिर उच्च शिक्षा के समय ही पीएफ निकासी की जा सकती है। 

कब तक जारी हो सकता है EPFO 3.0

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रम मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा हाल ही में यह जानकारी दी गई थी कि यूपीआई से पीएफ निकासी के लिए टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसे जल्द ही लांच किया जाएगा।

मंत्री के मुताबिक, टेस्टिंग प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब सदस्य यूपीआई गेटवे के माध्यम से अपने बैंख खाते में सीधे पीएफ का पैसा भेज सकेंगे।


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 17:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News