Optical Illusion: पार्क में छिपी है चाबी, सिर्फ तेज नजर वाले ही ढूंढ सकते हैं
ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक बहुत बड़ा पार्क दिया गया है। इस पार्क में एक चाबी भी छिपी हुई है। क्या आप इसे सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं ?
ऑप्टिकल इल्यूजन बहुत ही मजेदार चीज होती है। इसमें एक तरफ आखें भ्रमित होती हैं, तो दूसरी तरफ दिमाग इस भ्रम से बाहर निकलने का रास्ता खोजता है। ऐसे में यह एक बहुत ही बढ़िया अभ्यास हो जाता है, जिसमें दिमाग और आंखें, दोनों की कसरत हो जाती है। अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक बहुत बड़ा पार्क दिया गया है।
इस पार्क में किसी एक स्थान पर एक चाबी भी छिपी हुई है, लेकिन बहुत ही कम लोग इस चाबी को ढूंढने में सफल हुए हैं। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 6 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
इस तस्वीर में एक पार्क दिया गया है। पार्क में कुछ बच्चों को खेलते हुए दिखाया गया है, जबकि कुछ लोग पार्क में बैठे हुए हैं। खास बात यह है कि पार्क में कई चीजें ऐसी हैं, जो एकदम सामने ही नजर आ रही हैं, जैसे पेंट ब्रश और चश्मा। इनके अलावा भी पार्क में कई चीजें छिपी हुई हैं, जिसमें एक चाबी भी शामिल है। आपको यह चाबी सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढनी है।
तस्वीर में रंग का अहम किरदार
इस तस्वीर में रंगों का अधिक महत्त्वपूर्ण रोल है। हम आपको एक हिंट देते हुए बता देते हैं कि चाबी ऐसी जगह छिपी हुई है, जहां चाबी और संबंधित चीज का रंग एक जैसा है। यही वजह है कि चाबी पहली नजर में लोगों की पकड़ में नहीं आ रही है।
समय खत्म, क्या मिली चाबी ?
अब 6 सेकेंड का समय खत्म हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब चाबी को ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 3 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपी है चाबी
अब हम आपको चाबी की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल,चाबी तस्वीर में बाएं तरफ फूलों के बीच में छिपी हुई है। आपकी सुविधा के लिए हमने चाबी को लाल रंग के घेरे में रखा है, जिससे आप आसानी से पहचान सके।
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com