NCL Apprentice Vacancy 2026: एनसीएल अप्रेंटिस के 1607 रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस लिंक से करें आवेदन

Last Updated: Jun 1, 2026, 18:56 IST

NCL Apprentice Vacancy 2026: एनसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 1607 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। 

NCL Apprentice Vacancy 2026
NCL Apprentice Vacancy 2026

NCL Apprentice Vacancy 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न विषयों में ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड एवं पैरामेडिकल अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 1607 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 01 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एनसीएल भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है।   

NCL Apprentice Vacancy 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक 

एनसीएल में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। अगर हम सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें, तो यहां स्टाइपेड अमाउंट दिया जाता है, जिसमें 12,300 रुपये शामिल है। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान कर दिया जाएगा। 

एनसीएल में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन  करने का लिंक 

जल्द जारी 

NCL Apprentice Vacancy 2026 - हाइलाइट्स 

एनसीएल में ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड एवं पैरामेडिकल अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में मेरिट लिस्ट तैयार होगी। दूसरे चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। तीसरे चरण व आखिरी चरण में मेडिकल होगा। चयन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL)

विज्ञापन संख्या 

NCL/HRD/CETI/2026-27 

नोटिफिकेशन 

जारी 

पद का नाम 

ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ट्रेड एवं पैरामेडिकल अप्रेंटिस सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

1607

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

01 जून 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

15 जून 2026

चयन के चरण 

मेरिट लिस्ट,  दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.nclcil.in

NCL Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria 

एनसीएल में निहित पदों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय/संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा के साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है। आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

NCL Apprentice Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एनसीएल में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जल्द ही इसकी परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। 

  • सबसे पहले एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in पर जाएं। 

  • NCL Apprentice Vacancy 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।    

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Jun 1, 2026, 18:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News