भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने! कब से होगी शुरुआत, किराया, रूट और स्टॉपेज यहां देखें

Last Updated: May 19, 2026, 12:27 IST

India’s First Bullet Train: भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला लुक जारी कर दिया है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली यह ट्रेन 320 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। पहला फेज 2027 में शुरू हो सकता है। अनुमानित किराया ₹2500-3500 रहेगा, जबकि ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी और सफर करीब 2 घंटे में पूरा होगा।

कब से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन
कब से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन

भारत में पहली बुलेट ट्रेन का सपना अब धीरे-धीरे हकीकत बन रहा है। भारतीय रेलवे ने 18 मई 2026 को मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक दुनिया के सामने पेश कर दी। नई दिल्ली स्थित रेल भवन के गेट नंबर-4 पर लगाए गए इस डिजाइन ने लोगों का ध्यान खींच लिया। 

कैसा है ट्रेन का फर्स्ट लुक 

सफेद और नारंगी रंग में तैयार ट्रेन का लुक बेहद आधुनिक है, जबकि ऊपर दी गई केसरिया थीम इसे खास भारतीय पहचान देती है। इसकी डिजाइन तेज उड़ान भरने वाले पक्षी से प्रेरित बताई जा रही है, जिससे ट्रेन हाई-स्पीड पर भी स्थिर और एनर्जी एफिशिएंट रहेगी।

‘मेक इन इंडिया’ बुलेट ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अभी जो डिजाइन दिखाया गया है, वह अंतिम नहीं बल्कि एक प्रतिनिधिक मॉडल है। ट्रेन सेट्स का निर्माण भारत में ही ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया जा रहा है। इसके निर्माण में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री और बीईएमएल लिमिटेड की अहम भूमिका है। ट्रेन में जापान की एडवांस शिंकानसेन E10 तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिसे दुनिया की सबसे सुरक्षित और तेज रेल तकनीकों में गिना जाता है।

कितनी होगी स्पीड और कितना लगेगा समय?

यह बुलेट ट्रेन अधिकतम 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी, जबकि इसकी डिजाइन स्पीड 280 किमी प्रति घंटा रखी गई है। मुंबई से अहमदाबाद तक 508 किलोमीटर का सफर सिर्फ 1 घंटा 58 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, अगर ट्रेन केवल चार स्टॉप पर रुके। वहीं सभी 12 स्टेशनों पर रुकने पर यात्रा लगभग 2 घंटे 17 मिनट की होगी।  

किन-किन शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन?

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, इसमें महाराष्ट्र में 4 स्टेशन और गुजरात में 8 स्टेशन होंगे।

मुंबई (बीकेसी)

ठाणे

विरार

बोइसर

वापी

बिलिमोरा

सूरत

भरूच

वडोदरा

आनंद

अहमदाबाद

साबरमती

प्रोजेक्ट की लागत क्यों बढ़ी?

जब इस परियोजना की घोषणा हुई थी, तब इसकी अनुमानित लागत करीब ₹1.08 लाख करोड़ थी, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग ₹1.98 लाख करोड़ पहुंच गई है। भूमि अधिग्रहण में देरी, कोरोना महामारी और निर्माण कार्य में लंबे समय तक आई रुकावट को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।

जापान की JICA एजेंसी इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग ₹88,000 करोड़ का सॉफ्ट लोन दे रही है। नवंबर 2025 तक इस प्रोजेक्ट पर ₹85,801 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।

कब से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन?

रेलवे की योजना के मुताबिक बुलेट ट्रेन का पहला फेज 15 अगस्त 2027 तक शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में ट्रेन सूरत से वापी के बीच करीब 100 किलोमीटर के सेक्शन पर चलेगी। पूरे मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर को दिसंबर 2029 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। 

कितना होगा किराया? 

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसी फर्स्ट क्लास ट्रेन किराए के आसपास टिकट कीमत रखी जा सकती है। अनुमान है कि मुंबई से अहमदाबाद तक का किराया ₹2500 से ₹3500 के बीच हो सकता है।

फेज वाइज शुरू होगी सर्विस

रेलवे इस प्रोजेक्ट को एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग फेज में शुरू करेगा। पहले सूरत-बिलिमोरा, फिर वापी-सूरत, उसके बाद वापी-अहमदाबाद और ठाणे-अहमदाबाद सेक्शन चालू किए जाएंगे। आखिर में पूरा मुंबई-अहमदाबाद रूट पूरी तरह ऑपरेशनल होगा।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News