MP Police SI Subedar Result 2026 OUT: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार मेन्स रिजल्ट घोषित, ये रहा स्कोरकार्ड लिंक

Last Updated: May 19, 2026, 12:05 IST

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार मेन्स एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जिसने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Police SI Subedar Result 2026 OUT: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार मेन्स रिजल्ट घोषित, ये रहा स्कोरकार्ड लिंक
MP Police SI Subedar Result 2026 OUT: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार मेन्स रिजल्ट घोषित, ये रहा स्कोरकार्ड लिंक

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आधिकारिक तौर पर एमपी पुलिस एसआई सूबेदार मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट एमपीईएसबी की ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें एसआई के 472 पद और सूबेदार के 28 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी।

MP Police SI, Subedar Result 2026 OUT

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (ESB) ने म.प्र. पुलिस सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा (द्वितीय चरण)-2025 का आयोजन भोपाल, जबलपुर, सागर और रीवा में किया था। यह परीक्षा 500 पदों के लिए हुई थी। इसमें कुल 1692 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पास किया गया है, जिनमें मुख्य भाग के 1308, UR कार्यालयीन के 192 और OBC प्रावधिक के 192 अभ्यर्थी शामिल हैं। रिजल्ट Percentile के आधार पर तैयार किया गया है। अब चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच पुलिस मुख्यालय द्वारा की जाएगी। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और PET लिस्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर या नीचे दिए लिंक से देख सकते हैं। 

MP Police SI Subedar Main Result 2026 PDF Link

MP पुलिस SI और सूबेदार मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम की PDF लिंक आधिकारिक वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर एक्टिव कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना परिणाम PDF ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस परिणाम में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुना गया है। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी अपडेट कर दिया है। 

MP Police SI Subedar Main Scorecard 2026 Link

यहां क्लिक करें

MP Police SI Subedar Result 2026 PDF 

यहां क्लिक करें

MP Police SI, Subedar Result 2026 कैसे चेक करें? 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप अपना रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

  • फिर Eng/Hn सेलेक्ट करें। 

  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर Latest Updates सेक्शन में  Main Exam Result - Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test - 2025 पर क्लिक करें। 

  • अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलेगा, जहां लॉगिन विवरण दर्ज करें।

  • आपका स्कोर स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 12:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News