BPSC ने बदले परीक्षा नियम, अब हर सवाल में होंगे 5 विकल्प, जानें क्या है नया नियम

Last Updated: May 19, 2026, 10:16 IST

BPSC ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए नया नियम लागू किया है। अब MCQ प्रश्नों में 5वां विकल्प ‘E’ Not Attempted होगा और गलत तरीके से विकल्प छोड़ने पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

BPSC ने बदले परीक्षा नियम, अब हर सवाल में होंगे 5 विकल्प, जानें क्या है नया नियम
BPSC ने बदले परीक्षा नियम, अब हर सवाल में होंगे 5 विकल्प, जानें क्या है नया नियम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) आधारित परीक्षाओं की उत्तर प्रणाली (Answer System) को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नया नियम लागू किया है। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उम्मीदवारों को नई परीक्षा नियमों की जानकारी दी है।

नए नियम 3 जून 2026 को आयोजित होने वाली 33rd Bihar Judicial Service (Preliminary) Examination से लागू होंगे। बीपीएससी के अनुसार यह फैसला उम्मीदवारों की सुविधा और परीक्षा प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है।

अब प्रश्न छोड़ने पर चुनना होगा ‘E’ विकल्प

BPSC की नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक प्रश्न में अब 5 विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएंगे। इसमें ‘E’ विकल्प का अर्थ “Not Attempted” होगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प ‘E’ भरना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न को खाली छोड़ देता है और किसी भी विकल्प का चयन नहीं करता, तो उस प्रश्न के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। यानी प्रश्न छोड़ने पर भी सही प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा।

परीक्षा अवधि में भी किया गया बदलाव

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा अवधि में भी बदलाव किया है। सामान्य अध्ययन (General Studies) विषय की परीक्षा में अब 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले यह परीक्षा सुबह की पाली में 10:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होती थी, लेकिन अब इसका समय 10:00 बजे से 11:40 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है।

वहीं विधि विषय की परीक्षा में भी 15 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है। पहले यह एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होती था, जबकि अब इसका समय 2:00 बजे से 4:15 बजे तक रहेगा।

आयोग का कहना है कि यह नई व्यवस्था भविष्य में आयोजित अन्य परीक्षाओं में भी लागू की जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले नई उत्तर प्रणाली को अच्छी तरह समझ लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 10:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News