MP Nursing Officer Answer Key 2026 OUT: एमपी नर्सिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: May 19, 2026, 08:32 IST

MP Nursing Officer Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी पुलिस ऑफिसर उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

MP Nursing Officer Answer Key 2026 OUT: एमपी नर्सिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF
MP Nursing Officer Answer Key 2026 OUT: एमपी नर्सिंग ऑफिसर उत्तर कुंजी जारी, डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

MP Nursing Officer Answer Key 2026 OUT: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर परीक्षा 2026 दी थी, वे उम्मीदवार अब आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in से रिस्पॉन्स शीट की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यदि उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत प्रतीत होता है, तो वे 21 मई 2026 तक उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

MP Nursing Officer, Sister Tutor Answer Key 2026 OUT

एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 15 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर अब 18 मई 2026 को अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। 

MP Nursing Officer Answer Key 2026 PDF Link

उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके एमपी नर्सिंग ऑफिसर आंसर-की 2026 देख और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

MP Nursing Officer Answer Key 2026 Link

यहां क्लिक करें

MP Nursing Officer Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए “Online Question/Answer Objection Link - Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment Test - 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर “Objection Tracker Login” विकल्प को चुनें।

  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें।

  • अंत में अपने उत्तरों का मिलान करें और संभावित अंकों की गणना करें।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने MP नर्सिंग ऑफिसर आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 18 मई से 21 मई 2026 तक विंडो खोल दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। सभी आपत्तियों की जांच के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 19, 2026, 08:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News