जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की कब होगी जारी?

Last Updated: May 18, 2026, 19:24 IST

जेईई एडवांस्ड 2026 एग्जाम की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-शीट की जारी होने की डेट जानने के लिए यहां पढ़ें। नीचे जेईई एडवांस्ड की दोनों शीट्स की डेट के साथ-साथ रिजल्ट की डेट भी बताई गई है।

जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की कब होगी जारी?
जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की कब होगी जारी?

JEE Advanced 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले जेईई एडवांस्ड 2026 के एग्जाम 17 मई 2026 को खत्म हो चुका है। इस साल एग्जाम का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा किया गया था। IIT एग्जाम की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की अब कुछ ही दिनों में ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर देगी। 

एग्जाम खत्म होने के बाद अब सभी छात्रों को बेसब्री से अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की का इंतजार है। छात्र ऑफिशियल टाइम पीरियड के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 की रिस्पॉन्स शीट 21 मई को शाम 5 बजे और आंसर-की 25 मई को सुबह 10 बजे तक जारी की जाएगी। साथ ही, छात्रों को 25 से लेकर 26 मई 2026 तक शाम 5 बजे तक प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के सुनहरा मौका दिया जाएगा। 

जेईई एडवांस्ड 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स 

जेईई एडवांस्ड 2026 एग्जाम समाप्त होने के बाद छात्र रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की से जारी होने की डेट्स से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स के बारे में नीचे दी गई टेबल से जान सकते हैं। 

इवेंट

डेट और टाइम 

जेईई एडवांस्ड एग्जाम डेट 

17 मई 2026 

छात्रों की रिस्पॉन्स शीट

21 मई 2026 (शाम 5:00 बजे)

प्रोविजनल आंसर-की 

25 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे)

ऑब्जेक्शन विंडो 

25 मई से 26 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट (Result)

01 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)

रिस्पॉन्स शीट क्या होती है साथ ही यह क्यों है जरूरी?

  • क्या होती है? छात्रों के लिए रिस्पॉन्स शीट असल में एक डिजिटल रिकॉर्ड होता है, जिसमें छात्रों ने प्रश्न पर क्या आंसर चुना है, उसका सभी रिकॉर्ड होता है।  

  • क्या फायदा होते है? जब छात्रों की 25 मई को ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी, तब छात्र रिस्पॉन्स शीट से आंसरो का मिलान कर सकते हैं। साथ ही, अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते है। छात्र इसके माध्यम से अपने एक्सपेक्टेड स्कोर का भी पता लगा सकते हैं। 

आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

IIT रुड़की द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद यदि छात्रों को किसी आंसर पर संदेह होता है, तो वह ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। IIT द्वारा ऑब्जेक्शन उठाने की यह प्रक्रिया 25 और 26 मई 2026 को शाम 5 बजे तक खोलेगी। इसके बाद 1 जून को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया जाएगा।

रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को कैसे डाउनलोड करें?

छात्र जेईई एडवांस्ड 2026 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-शीट को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर दिख रहे "JEE Advanced 2026 Response Sheet" या "Answer Key" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर फिल करके लॉगिन करें।
  4. आपकी स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट/आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और अपने आंसर का मिलान करें।

यहां भी पढ़े: MSCE पुणे स्कॉलरशिप 2026, 5वीं और 8वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News