SP VS DSP: किसके पास होती है ज्यादा पावर और सैलरी? आसान भाषा में समझें

Last Updated: May 18, 2026, 18:47 IST

SP VS DSP: UPSC सिविल सेवा परीक्षा अपने आप में काफी कठिन मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और सही डायरेक्शन की जरूरत होती है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार का चयन IAS, IPS और IFS के अलावा SP लिए भी किया जाता है। वहीं, PCS की परीक्षा भी कम कठिन नहीं होती। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही उम्मीदवार DM और DSP बनते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि SP और DSP में से सबसे ज्यादा पावर किसके पास होती है?

SP VS DSP
SP VS DSP

SP VS DSP: UPSC सिविल सेवा परीक्षा के साथ-साथ PCS की परीक्षा भी कम कठिन नहीं होती। इन परीक्षाओं को पास करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और सही डायरेक्शन की जरूरत होती है। इस मूलमंत्र के बिना परीक्षा को पास नहीं किया जा सकता। PCS की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार आगे चलकर DM और DSP जैसे प्रतिष्ठित पद हासिल करते हैं।  हालांकि SP और DSP पदों को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह कन्फ्यूजन बनी रहती है कि आखिर किसके पास ज्यादा पावर होता है और किसको अधिक सैलरी मिलती है? आज के इस लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे। 

कौन होता है SP?

अगर हम SP के बारे में बात करें, तो सबसे पहले हमें इसकी फुल फॉर्म के बारे में जान लेना चाहिए। SP की फुल फॉर्म है सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस। SP बनने के लिए सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है। इसके बाद IPS पद चुनना होता है। IPS अधिकारी के रूप में चयन होने के बाद पहली पोस्टिंग असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के रूप में होती है। ASP के रूप में 3 से 5 साल की शानदार सर्विस और अनुभव के बाद प्रमोट करके SP बना दिया जाता है। एक एसपी जिले में पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होता है। उसके अंतर्गत उस जिले के सभी थाने आते हैं। 

कौन होता है DSP?

DSP के बारे में बात करें, तो इसकी फुल फॉर्म होती है डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस। डीएसपी बनने के लिए स्टेट पीसीएस यानी राज्य सेवा परीक्षा को पास करना होता है और हर राज्य की अपनी पीसीएस परीक्षा होती है, जो कि संबंधित राज्य के लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाती है। पीसीएस परीक्षा के तहत भी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू शामिल होता है। डीएसपी, एसपी के अंतर्गत आते हैं। कई राज्यों में डीएसपी की पोस्ट अलग नामों से भी जानी जाती है। जैसे राजस्थान और यूपी में इस रैंक की पोस्ट को सर्कल ऑफिसर कहा जाता है। वहीं पश्चिम बंगाल में यह पोस्ट सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर रैंक के तहत आती है। 

SP या DSP कौन होता है ज्यादा पावरफुल? 

अगर हम SP या DSP की पावर के बारे में बात करें, तोSP, DSP के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होता है। एक SP जिले में पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होता है, जबकि DSP, SP को रिपोर्ट करता है। एसपी के बेसिक सैलरी लगभग 78,800 रूपए तक होती है। वहीं डीएसपी की बेसिक सैलरी तकरीबन 73,915 रूपए तक हो सकती है। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News