भारत की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, वंदे भारत एक्सप्रेस की है जन्मदाता

Last Updated: May 19, 2026, 12:43 IST

भारत में रेल कोच का निर्माण अलग–अलग फैक्ट्रियों में किया जाता है। इसमें यदि सबसे बड़ी कोच फैक्ट्री की बात करें, तो यह चेन्नई में स्थित है। आज भी यह फैक्ट्री ऑपरेशनल है और इस फैक्ट्री में ही पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्माण किया गया था।

रेल कोच फैक्ट्री
रेल कोच फैक्ट्री

भारत में यदि सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री की बात करें, तो यह दक्षिण भारत में चेन्नई में स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री(ICF) है। यह भारत की सबसे पुरानी और दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्रियों में से एक कही जाती है।

इस फैक्ट्री में ही पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का निर्माण किया गया था। इसकी स्थापना की बात करें, तो यह 2 अक्टूबर, 1955 में स्थापित हुई थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया था। इस लेख में हम फैक्ट्री के बारे में विस्तार से जानेंगे।

कितने बड़ी है रेल कोच फैक्ट्री

चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री कुल 469 एकड़ एरिया में फैली हुई है। यह इतनी बड़ी है कि इसमें कई छोटे गांवों के साथ फुटबॉल मैदान तक आ सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से दो डिवीजन बने हुए हैं, जिसमें 190 एकड़ में फैला शैल डिवीजन है।

इसमें ट्रेन के डिब्बों का बाहरी ढांचा तैयार किया जाता है। वहीं, 279 एकड़ में फर्निशिंग डिवीजन बना हुआ है, जिसमें रेल कोच के अंदर फर्निशिंग का काम किया जाता है।

कितना करती है उत्पादन 

रेल कोच फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता की बात करें, तो इसने 2024-25 में रिकॉर्ड बनाते हुए एक साल में 3000 से अधिक कोच का निर्माण किया था। वहीं, 1955 से लेकर अब तक फैक्ट्री ने 70,000 से अधिक कोच निर्माण का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि दुनिया में किसी भी कोच फैक्ट्री द्वारा बनाए गए कोच निर्माण का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

फैक्ट्री में तैयार हुई थी पहली वंदे भारत

ICF में देश की पहली वंदे भारत ट्रेन भी तैयारी हुई थी। उस समय इस ट्रेन को ट्रेन-18 कहा जाता था। यह भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसे पूरी तरह से ICF में ही डिजाइन व विकसित किया गया था। अब फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर कोच का काम चल रहा है।

फैक्ट्री में तैयार होते हैं विशेष कोच 

चेन्नई की आईसीएफ में सिर्फ सामान्य कोच का निर्माण नहीं किया जाता है, बल्कि यहां लग्जरी ट्रेनों के कोच भी तैयार किये जाते हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री में हॉस्पिटल कोच और रक्षा बलों के लिए विशेष कोच तैयार होते हैं। इनके अलावा यहां ईएमयू, मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों के लिए कोच का निर्माण किया जाता है। वहीं, फैक्ट्री में कोलकाता मेट्रो और अन्य शहरों की मेट्रों के लिए भी कोच का निर्माण होता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: May 19, 2026, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News