Current Affairs Quiz 18 May 2026: पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड कितनी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया?
Current Affairs Quiz 18 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में भारत की पहली SME-लीड सेमीकंडक्टर चिप प्लांट, पर्वतारोही कामी रीता शेरपा, तुंगभद्रा डैम आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
Current Affairs Quiz 18 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में भारत की पहली SME-लीड सेमीकंडक्टर चिप प्लांट, पर्वतारोही कामी रीता शेरपा, तुंगभद्रा डैम आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
1. भारत की पहली SME-लीड वाली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण यूनिट का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. केरल
उत्तर: A. राजस्थान
हाल ही में राजस्थान के भिवाड़ी में भारत की पहली SME-लीड वाली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण यूनिट का उद्घाटन किया गया। सहस्रा सेमीकंडक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Sahasra Semiconductors Pvt Ltd) ने इसकी शुरुआत की है. यह पहल देश में घरेलू सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
2. वी. डी. सतीशन ने किस राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ली है?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. केरल
उत्तर: D. केरल
वी. डी. सतीशन (V. D. Satheesan) ने 18 मई 2026 को केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की ओर से सत्ता में आए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
3. नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने रिकॉर्ड कितनी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया?
A. 30वीं
B. 31वीं
C. 32वीं
D. 33वीं
उत्तर: C. 32वीं
नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही 56 वर्षीय कामी रीता शेरपा (Kami Rita Sherpa) ने रिकॉर्ड 32वीं बार माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) फतह किया है। कामी रीता शेरपा की एवरेस्ट यात्रा 1994 में शुरू हुई थी और तब से लेकर 2026 तक वे अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों और पहाड़ों के प्रति समर्पण से दुनिया को प्रेरित करते रहे हैं।
4. हाल ही में 'मेट्रो मंडे' पहल की शुरुआत किस राज्य/UTs में शुरू की गयी?
A. कर्नाटक
B. चंडीगढ़
C. असम
D. दिल्ली
उत्तर: D. दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'मेट्रो मंडे' पहल की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने टिकाऊ गतिशीलता और ईंधन संरक्षण पर केंद्रित अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने में मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के साथ भाग लिया।
5. हाल ही में चर्चा में रहा तुंगभद्रा डैम किस राज्य में स्थित है?
A. हिमाचल प्रदेश
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: B. कर्नाटक
हाल ही में तुंगभद्रा बांध (Tungabhadra dam) चर्चा में बना हुआ था। इस डैम को पम्पा सागर के नाम से भी जाना जाता है, कृष्णा नदी की सहायक नदी तुंगभद्रा नदी पर बना है। यह कर्नाटक के बल्लारी जिले के होसपेटे में स्थित है।
IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला भारतीय कौन? हिंट! बाएं हाथ का है बल्लेबाज
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.