UGC NET Application Form 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा की लास्ट डेट जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर करें आवेदन
UGC NET 2026 Application Form Date: NTA जल्द ही यूजीसी नेट जून परीक्षा की एप्लीकेशन विंडो बंद करने वाला है। अभ्यर्थी जो आवेदन करना चाहते हैं, वे बिना देरी किए ऑफिशियल साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार नाम, माता-पिता का नाम सहित सभी डिटेल्स को सही सही भरें।
UGC NET June 2026 Registration: National Testing Agency (NTA) ने जून सेशन की यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, और वे आवेदन करना चाहते हैं, वे तो बिना देरी किए अपना रजिस्ट्रेशन ugcnet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। NTA 20 मई को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने वाला है। लास्ट डेट निकल जाने के बाद किसी भी अभ्यर्थी का एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन
एनटीए के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई रात 11:50 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एजेंसी ने कहा है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक चेक कर लें, क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। इसलिए एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी को ध्यान से भरे उसके बाद ही फॉर्म सबमिट करें।
यहां क्लिक करें- UGC NET Application Form 2026 Link
यूजीसी नेट फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान
एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन पत्र में अपना नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग स्थिति, विषय और परीक्षा शहर जैसी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।
UGC NET JUNE 2026 Last Date: 22 मई से खुलेगी करेक्शन विंडो
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। एनटीए की ओर से करेक्शन विंडो 22 मई से 24 मई तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकेंगे।
UGC NET JUNE Exam 2026: 22 जून से शुरू होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। यह परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।इसके अलावा, उम्मीदवार 10 जून तक एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि एडमिट कार्ड 15 जून तक जारी किए जा सकते हैं।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.