India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि और जरूरी डॉक्यूमेंट लिस्ट देखें
India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट 11 मई, 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। तीसरी लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट और डिविजन के साथ अपने क्षेत्र मे उपस्थित होना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 26 मई 2026 निर्धारित की गई है।
India Post GDS 4th Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ने तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 26 मई, 2026 है।
जीडीएस के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार वेतन दिया जाता है। जिसमें बीपीएम को 12,000-29,380 रुपये प्रति माह तक और एमबीपीएम/डाक सेवक को 10,000-24,470 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाती है।
पिछले रुझानों के अनुसार, इंडिया पोस्ट जीडीएस की चौथी मेरिट लिस्ट 16 जून, 2025 को जारी की गई थी। राज्यवार मेरिट लिस्ट में राजस्थान, हरियाणा, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्वी गुजरात, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल आदि।
इंडिया पोस्ट जीडीएस में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन आवेदन भरते समय उनके द्वारा चुने गए सर्कल और माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। जिन उम्मीदवारों के नाम तीसरी मेरिट में शामिल हैं, उन्हें सर्कल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
India Post GDS 4th Merit List 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इंडिया पोस्ट जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को अब निर्धारित मंडल कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। DV (Document Verification) के दौरान उम्मीदवारों को सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ - साथ Self Attested Photocopy भी अचेट करनी होगी। अंतिम तिथि से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा न करने पर आवेदन Reject कर दिया जाएगा।
India Post GDS 4th Merit List 2026: हाइलाइट्स
इंडिया पोस्ट जीडीएस चौथी मेरिट लिस्ट 2026 से जुड़ी तारीख और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| संगठन | इंडिया पोस्ट |
| पोस्ट का नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| चयन प्रक्रिया |
|
| चौथी मेरिट लिस्ट | संभावित (16 जून, 2026) |
| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि | 11 मई, 2026 |
| DV की अंतिम तिथि | 26 मई, 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indiapostgdsonline.gov.in |
Check: CRPF Constable Recruitment 2026
India Post GDS 4th Merit List 2026: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा कराना आवश्यक है। डीवी प्रक्रिया में शामिल ना होने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन अस्वीकार्य माना जाएगा। DV के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स का विवरण निम्नलिखित है:
-
10वीं की मार्कशीट/मार्कशीट
-
पहचान पत्र
-
डॉक्यूमेंट्स की Self-Attested Copy
-
जाति प्रमाण पत्र
-
EWS प्रमाण पत्र
-
मेडिकल सर्टिफिकेट
-
निवास/आदिवासी प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट
India Post GDS 4th Merit List 2026: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि
चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) प्रक्रिया में शामिल होना अनिवार्य है। तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 26 मई, 2026 है। यह सत्यापन मेरिट लिस्ट में उल्लिखित मंडल कार्यालय में ही किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.