CWG Games 2026: शर्मिला ने किस खेल में दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत के पदकों की कुल संख्या हुई इतनी
राष्ट्रमंडल खेल 2026 पैरा शॉट पुट खिलाड़ी शर्मिला धनकर ने भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिला दिया है, यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल भी है।
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल आया, जब पैरा शॉट पुट खिलाड़ी शर्मिला धनकर (Sharmila Dhankar) ने महिलाओं की F57 वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए न केवल शीर्ष स्थान हासिल किया, बल्कि राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पैरा एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी दिलाया। इस जीत के साथ भारत का 20 वर्षों से चला आ रहा पैरा एथलेटिक्स पदक का इंतजार भी खत्म हो गया।
भारत का पहला गोल्ड मेडल स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दिलाया। उन्होंने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों का गोल्ड अपने नाम किया।
सर्वेश कुशारे ने हाई जंप के साथ जीता रजत
पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में भारत के सर्वेश कुशारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। हालांकि 2.28 मीटर की ऊंचाई पार करने के तीनों प्रयास असफल रहे, लेकिन उनका प्रदर्शन भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि बना।
वेटलिफ्टिंग में भी बरसे पदक
भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में भी दिन शानदार रहा। वल्लुरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक से महज 1 किलोग्राम पीछे रह गए। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहीं ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
शिल्पा शायला को नाटकीय अंदाज में मिला कांस्य
महिलाओं की F57 शॉट पुट स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी शिल्पा शायला को मुकाबले के बाद हुए सफल विरोध और तकनीकी समीक्षा का फायदा मिला। नाइजीरिया की खिलाड़ी का वैध थ्रो निरस्त होने के बाद शिल्पा को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
भारत के खाते में अब 10 मेडल
इन शानदार प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की झोली में अब 10 पदक हो चुके हैं, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को मेडल टैली में आगे बढ़ा रहा है।
भारत के अब तक के पदक विजेता
-
झंडू कुमार (पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुष हैवीवेट) -कांस्य पदक
-
मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग महिला 48 किलो)- स्वर्ण पदक
-
स्वर्ण पदकऋषिकांत सिंह (वेटलिफ्टिंग, पुरुष 60 किलो) -रजत पदक
-
राजा मुथुपांडी (वेटलिफ्टिंग पुरुष 65 किलो) -रजत पदक
-
शर्मिला धनकर (पैरा-एथलेटिक्स महिला शॉट पुट F57)- स्वर्ण पदक
-
सर्वेश कुशारे (एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप) -रजत पदक
-
वल्लूरी अजय बाबू (वेटलिफ्टिंग, पुरुष 79 किलो) - रजत पदक
-
ज्ञानेश्वरी यादव (भारोत्तोलन, महिला वर्ग 53 कि.ग्रा) -रजत पदक
-
बिंद्यारानी देवी (भारोत्तोलन, महिला वर्ग 58 कि.ग्रा.) -कांस्य पदक
-
शिल्पा शायला (पैरा-एथलेटिक्स, महिला वर्ग शॉट पुट F57) -कांस्य पदक
लवलीना का पदक पहले ही पक्का
भारतीय मुक्केबाज़ लवलीना बोर्गोहेन (Lovlina Borgohain) महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बाई मिलने के कारण पहले ही मेडल पक्का कर चुकी हैं। अब उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.