BPSC TRE 4 Bharti Notice: शिक्षक भर्ती का वायरल नोटिस निकला फर्जी, आयोग ने जारी की चेतावनी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए शिक्षक भर्ती से जुड़े एक नोटिस को फ़र्ज़ी (Fake) बताया है। साथ ही, आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या उसके सोशल मीडिया हैंडल से दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के नाम से शिक्षक और प्रधानाध्यापक भर्ती (BPSC TRE 4) को लेकर सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इस नोटिस में दावा किया गया था कि जल्द ही कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में बड़ी भर्ती निकाली जाएगी। हालांकि, आयोग ने साफ कर दिया है कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी (Fake) है और इसे लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
BPSC ने वायरल नोटिस को बताया पूरी तरह फर्जी
BPSC ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) पर ट्वीट जारी कर कहा कि शिक्षक और प्रधानाध्यापक भर्ती से जुड़ा जो नोटिस सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, वह आयोग की ओर से जारी नहीं किया गया है। आयोग ने कहा कि उसकी तरफ से फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए अभ्यर्थी किसी भी वायरल पोस्ट या मैसेज पर भरोसा न करें।
महत्वपूर्ण सूचना
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) July 27, 2026
TRE-4 के संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफ़ॉर्मों पर प्रसारित कथित प्रेस विज्ञप्ति पूर्णतः फर्जी, भ्रामक एवं असत्य है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा इस संबंध में कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।#BPSC #BPSCExam #TRE #BPSCUpdates #BiharJobs #TREExam… pic.twitter.com/bBu6DGPwRd
Fake नोटिस में किया गया था भर्ती का दावा
वायरल नोटिस में लिखा गया था कि शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति (SC)/जनजाति (ST) कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग (BC) कल्याण विभाग के स्कूलों में शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव मिल गया है। इसमें यह भी दावा किया गया था कि जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। वायरल नोटिस पर 27 जुलाई और परीक्षा नियंत्रक के फर्जी हस्ताक्षर भी थे, जिससे यह असली जैसा दिखाई दे रहा था।
केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर करें भरोसा
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती, परीक्षा या किसी भी नोटिफिकेशन के लिए केवल आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और उसके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (BPSC) की जानकारी पर ही भरोसा करें। आयोग ने कहा कि किसी भी अप्रमाणित या वायरल नोटिस के आधार पर कोई फैसला न लें, ताकि अफवाहों से बचा जा सके।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.