UGC NET Answer Key 2026: जल्द खत्म होगा 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों का इंतजार, जानें कब आएगी यूजीसी नेट उत्तर कुंजी

Last Updated: Jul 27, 2026, 18:17 IST

UGC NET Answer Key 2026: एनटीए जुलाई के आखिरी सप्ताह में यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।  

UGC NET Answer Key 2026
UGC NET Answer Key 2026

UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जून सेशन के लिए राष्ट्रीय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) की उत्तर कुंजी जुलाई के आखिरी सप्ताह में जारी कर सकता है। इसकी परीक्षा दिनांक 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसका री-एग्जाम दिनांक 05 जुलाई 2026 को हुआ था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।  

UGC NET Answer Key 2026 June - हाइलाइट्स 

यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए इस बार अनुमानित 9,93,702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में लगभग 7,35,614 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार भारत की किसी भी सेंट्रल, स्टेट या प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर) के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 

परीक्षा का नाम 

यूजीसी नेट परीक्षा 2026

विषय 

87

परीक्षा की तिथि 

22 जून से 25 जून 2026 के अलावा 29 और 30 जून 2026 को आयोजित 

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 

जल्द 

उत्तर कुंजी डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ugcnet.nta.nic.in

UGC NET Answer Key 2026 PDF Download Link 

यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कंजी सभी 87 अलग-अलग विषयों के लिए जारी करेगा। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.nta.ac.in पर उपलब्ध होगा। आप नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जब जारी हो जाएगी। 

यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द उपलब्ध 

UGC NET Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UGC NET Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपको रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न पत्र और आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा। 

  • Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।  

UGC NET Answer Key 2026 Release Date - अंकों की गणना कैसे करें? 

यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल उत्तर कुंजी  की आवश्यकता होगी और मार्किंग स्कीम को समझना होगा। मार्किंग स्कीम की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण

अंक 

प्रत्येक सही उत्तर 

+2 अंक

गलत उत्तर 

0 अंक (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)

अनुत्तरित प्रश्न 

0 अंक

अब आप अपने अंकों की गणना कुछ इस तरह से कर सकते हैं। कुल संभावित अंक = (कुल सही उत्तरों की संख्या) X 2 

UGC NET Answer Key 2026 Kab Tak Aayegi 

एनटीए ने परीक्षा समाप्त होने के 22 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक यूजीसी नेट उत्तर कुंजी या जारी होने की कोई ऑफिशियल डेट जारी नहीं की है। पिछले कई सालों के ट्रेंड्स देखें, तो एनटीए आमतौर पर आखिरी परीक्षा के 6 से 7 दिनों के भीतर यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी जारी कर देता है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों को लेकर चिंता जताई है और दावा किया है कि कई प्रश्नों में व्याकरण संबंधी और टाइपिंग की त्रुटियां थीं। रिपोर्ट्स में यह भी सुझाव दिया गया है कि वर्तमान स्थिति के बीच, सरकार ने एनटीए से सभी आरोपों की सावधानीपूर्वक जांच करने और सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। इन सभी कारणों की वजह से यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी होने में देरी हो रही है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 27, 2026, 18:17 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News