HPPSC SET Result 2026: हिमाचल सेट रिजल्ट hppsc.hp.gov.in जारी, पीडीएफ डाउनलोड करें
HPPSC SET Result 2026: हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट लिस्ट 2026 जारी की गई है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जुलाई को जारी किया गया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
HPPSC SET Result 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने सेट रिजल्ट जारी कर दिया है। हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) का आयोजन 7 जून को किया गया था। जिसका रिजल्ट आज 27 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिजल्ट लिस्ट में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं। ये रिजल्ट पीडीएफ फोर्मेट में सब्जेक्ट वाइज जारी किया गया है।
HPPSC SET Result 2026: रिजल्ट जारी
एचपी सेट रिजल्ट 2026 आज 27 जुलाई को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 जून को किया गया था। जिसमें दो पेपर शामिल रहे, पेपर 1 और पेपर 2। ये परीक्षा कुल 22 विषयों के लिए हिमाचल राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें अब 1983 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं। रिजल्ट पीडीएफ में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
उम्मीदवार रिजल्ट से जुड़े अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं।
| परीक्षा संगठन | हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPPSC) |
| रिजल्ट का नाम | हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| विषयों | 22 विषय |
| पात्रता | मास्टर डिग्री |
| रिजल्ट डेट | 27 जुलाई, 2026 (जारी) |
| सिलेक्ट कैंडिडेट | 1983 |
| एप्लिकेशन मोड | एचपीपीपीएससी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन |
| परीक्षा पैटर्न | दो प्रश्नपत्र: प्रश्नपत्र-I (सामान्य ज्ञान, 50 बहुविकल्पीय प्रश्न, 1 घंटा) पेपर-II (संबंधित विषय, 100 बहुविकल्पीय प्रश्न, 2 घंटे) |
| मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक, कोई निगेटिव मार्किंग नहीं। |
HP SET Result 2026 Pdf Download link: पीडीएफ
हिमाचल सेट रिजल्ट 2026 आज यानी 27 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें विषय वार सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| एचपीपीएससी सेट रिजल्ट 2026 |
HPPSC SET Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
हिमाचल सेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, What’s New पर जाएं।
स्टेप 3 अब हिमाचल सेट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.