Vande Bharat Loco Pilot Salary 2026: वंदे भारत चलाने वाले लोको पायलट की सैलरी कितनी होती है? जानें Eligibility

Last Updated: Jul 27, 2026, 19:23 IST

Vande Bharat Loco Pilot Salary: देश की सबसे प्रीमियम ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' चलाने वाले लोको पायलट की सैलरी के साथ ड्राइवरों बनने के लिए एलिजिबिलिटी, ट्रेनिंग और सेलेक्शन प्रोसेस को जानने के लिए यहां पढ़े। 

Vande Bharat Loco Pilot Salary 2026: वंदे भारत चलाने वाले लोको पायलट की सैलरी कितनी होती है? जानें Eligibility
Vande Bharat Loco Pilot Salary 2026: वंदे भारत चलाने वाले लोको पायलट की सैलरी कितनी होती है? जानें Eligibility

Railway ALP Career Path: भारतीय रेलवे की शान मानी जाने वाली Vande Bharat Express देश की सबसे प्रीमियम और आधुनिक ट्रेनों में से एक है। 160 किमी/घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन को पटरी पर सुरक्षित दौड़ाने की जिम्मेदारी जिन हाथों में होती है, उन्हें लोको पायलट Loco Pilot कहा जाता है।

अक्सर छात्रों और रेलवे एग्जाम (RRB ALP) की तैयारी करने वाले छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन चलाने वाले ड्राइवरों को कितनी सैलरी मिलती है और इस पद तक पहुँचने की प्रक्रिया क्या है। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए छात्र यहां से सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जानें।

वंदे भारत लोको पायलट: सैलरी और ग्रेड पे 

वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अवसर सीधे नए छात्रों को नहीं मिलता, बल्कि वरिष्ठ और अनुभवी लोको पायलट मेल/एक्सप्रेस (Loco Pilot Mail/Express) को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण देकर तैनात किया जाता है।

सैलरी कंपोनेंट

अनुमानित अमाउंट 

पे लेवल 

Level-6 (7th Pay Commission)

बेसिक-पे

35,400 - 1,12,400

रनिंग अलाउंस 

20,000 - 45,000 (प्रति किमी के हिसाब से)

महंगाई भत्ता (DA)

नियमानुसार लागू

अन्य भत्ते (HRA, TA, Night Duty Allowance)

10,000 - 20,000

कुल इन-हैंड सैलरी 

90,000 से 1,40,000 प्रति माह

How to Become Vande Bharat Loco Pilot: योग्यता और न्यूनतम पात्रता

रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए शुरुआती स्तर पर निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक हैं:

  • एजुकेशन क्वालिफिकेशन: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, वायरमैन आदि) में ITI या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बी.टेक (Mechanical/Electrical/Electronics)।
  • आयु सीमा: सामान्य कैटेगरी के लिए 18 से 30/33 साल।
  • मेडिकल फिटनेस (A-1 Medical Standard): लोको पायलट के लिए Eye Sight 6/6 बिना चश्मे के होनी चाहिए। कलर ब्लाइंडनेस या विजन संबंधी कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस और 'वंदे भारत' तक पहुँचने का सफर

वंदे भारत का ड्राइवर सीधे भर्ती एग्जाम से नहीं चुना जाता है। इसके लिए रेलवे में एक तय प्रमोशन चैनल होता है:

1. RRB ALP एग्जाम पास करना

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) एग्जाम के सभी स्टेप्स को क्लियर करना होता है:

  • CBT 1 (स्क्रीनिंग टेस्ट)
  • CBT 2 (तकनीकी एवं विषय-आधारित टेस्ट)
  • CBAT (कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड/साइको टेस्ट)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और A-1 मेडिकल टेस्ट

2. करियर प्रमोशन का क्रम 

  1. Assistant Loco Pilot (ALP): शुरुआत में मालगाड़ियों में सीनियर पायलट की सहायता करना।
  2. Senior ALP: अनुभव के बाद सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट पद।
  3. Loco Pilot Goods: मालगाड़ी का स्वतंत्र ड्राइवर बनना।
  4. Loco Pilot Passenger: पैसेंजर ट्रेनों का संचालन।
  5. Loco Pilot Mail/Express: सुपरफास्ट, राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों का संचालन।

3. वंदे भारत के लिए विशेष ट्रेनिंग 

जब कोई लोको पायलट 'Mail/Express' स्तर पर पहुंच जाता है। साथ ही, उसका सर्विस रिकॉर्ड बेदाग रहता है, तब उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए चुना जाता है। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद या अन्य रेलवे ट्रेनिंग सेंटरों में ऑटोमैटिक डोर लॉकिंग, एक्सीलरेशन और 'कवच' Kavach Anti-Collision System जैसी एडवांस्ड तकनीकों के लिए विशेष सिमुलेटर ट्रेनिंग Simulator Training दी जाती है।

यहां भी पढ़े: Bihar Polytechnic Round 2 Result 2026: DCECE सेकेंड राउंड अलॉटमेंट जारी, जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की पूरी प्रोसेस

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 19:23 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News