UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यूपी लेक्चरर रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, सभी विषयों की मेरिट लिस्ट PDF जारी
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी विज्ञापन संख्या A-6 / ई-1/2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणामों की घोषणा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर की गई है। विषयवार रिजल्ट पीडीएफ लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) नेयूपी GIC लेक्चरर का रिजल्ट जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को 13 विषयों के लिए किया गया था। आयोग की ओर से समाजशास्त्र, भूगोल, हिंदी सहित अन्य सभी 13 विषयों का रिजल्ट पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, समाजशास्त्र विषय में रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या 31116 और उपस्थित होने वालों की संख्या 9430 रही। वहीं भूगोल विषय में रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 23951 व उपस्थित 11378 रही थी।
प्रीलिम्स परीक्षा के आधार पर समाजशास्त्र विषय के लिए 806 और भूगोल में 1927 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है। आयोग द्वारा इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: रिजल्ट जारी
यूपीपीएससी की ओर से परिणामों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर की गई है। यह ध्यान देने वाली बात है कि आयोग द्वारा तय किए गए न्यूनतम पासिंग मार्क्स न ला पाने के कारण, कुछ उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित भी किया गया है। इस परीक्षा परिणाम के बाद होने वाली मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम और सफल उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी के लिए अलग से प्रेस रिलीज जारी की जाएगी। आयोग की ओर से सभी 13 विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
UPPSC GIC Lecturer Result 2026: हाइलाइट्स
यूपी लेक्चरर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त, 2025 को किया गया था। जिसका परिणाम आज 20 जुलाई के बाद से अलग - अलग दिन में जारी किया गया है। उम्मीदवार परिणामों से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं।
| परिणाम का नाम | यूपी GIC लेक्चरर |
| भर्ती प्राधिकरण | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| विज्ञापन संख्या | ए-6 / ई-1/2025 |
| विषय | 13 विषयों |
| परिणाम जारी होने की तिथि | जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UP GIC Lecturer Result 2026: पीडीएफ
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार ब सभी 13 विषयों का रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| विषय का नाम | पीडीएफ लिंक |
| यूपीपीएससी लेक्चरर प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 समाजशास्त्र और भूगोल | |
| यूपीपीएससी लेक्चरर प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 (अर्थशास्त्र, भौतिकी और नागरिक शास्त्र) | |
| यूपीपीएससी लेक्चरर प्रीलिम्स 2026 का परिणाम (रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और इतिहास) | |
| यूपीपीएससी लेक्चरर प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 (जीव विज्ञान, हिंदी, उर्दू और संस्कृत) |
UP GIC Lecturer Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
यूपीपीएससी लेक्चरर प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UP GIC Lecturer Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.