भारत का वह स्कूल शिक्षक, जिसने 10,000 से शुरू कर बना दी 80,000 करोड़ की इलेक्ट्रिक कंपनी

Last Updated: Jul 27, 2026, 17:56 IST

आज भारत में बहुत-सी इलेक्ट्रिक कंपनियां मौजूद हैं, जिनमें से एक ऐसी कंपनी भी है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 10 हजार रुपये से हुई थी और आज यह कंपनी 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की कंपनी बन गई है।

कीमत राय गुप्ता
कीमत राय गुप्ता

हम जब भी इलेक्ट्रिक केबल, स्वीच और पंखे के बारे में सोचते हैं, तो हमारे जेहन में Havells का नाम जरूर आता है। यह कंपनी विदेशी नहीं, बल्कि एक भारतीय कंपनी है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि कि इस कंपनी की शुरुआत एक शिक्षक द्वारा की गई थी, जिन्होंने शुरुआत में 10,000 रुपये से बिजनेस शुरू किया था आज उनकी हैवल्स कंपनी मार्केट कैप में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यू रखती है।

कैसे हुई Havells की शुरुआत

हैवल्स कंपनी की शुरुआत हवेली राम गांधी ने की थी। उन्होंने 1958 में दिल्ली के भागीरथ प्लेस में एक छोटी इलेक्ट्रिकल ट्रेडिंग कंपनी शुरू की थी। उनके द्वारा स्विचगियर और इलेक्ट्रिकल सामान का व्यापार किया जाता था। उनके नाम पर ही कंपनी का नाम हैवल्स पड़ा था।

जब 7 लाख रुपये में बिक गई हैवल्स

हवेली राम गांधी का बिजनेस ज्यादा सफल नहीं हो रहा था। ऐसे में उन्होंने इसे बेचने की योजना बनाई, जिसके बाद कीमत राय गुप्ता द्वारा हैवल्स ट्रेडिंग कंपनी को सिर्फ 7 लाख रुपये में खरीद लिया गया था।

कौन थे कीमत राय गुप्ता

कीमत राय गुप्ता मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, जो कि शुरुआत में एक शिक्षक हुआ करते थे। हालांकि, जब वह दिल्ली आए, तो उन्होंने 10,000 रुपये से 1958 में गुप्ता जी एंड कंपनी शुरू की और हैवल्स कंपनी के ड्रिस्ट्रीब्यूटर बने। उन्होंने ही 1971 में हैवल्स कंपनी को खरीद लिया था। 

कंपनी का किया विस्तार 

कीमत राय गुप्ता द्वारा हैवल्स को खरीदकर इसमें पंखे और लाइट समेत अन्य इलेक्ट्रिक उत्पादों को जोड़ा और दिल्ली के कीर्ति नगर में अपनी पहली फैक्ट्री लगाई। उन्होंने धीरे-धीरे कंपनी को पूरे भारत में फैलाया और इसे हर घर की जरूरत बनाया।

2014 में अनिल राय गुप्ता ने संभाली कमान

कीमत राय गुप्ता के निधन के बाद उनके बेटे अनिल राय गुप्ता ने 2014 में कंपनी की कमान संभाली। उन्होंने दिल्ली के सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई करने के बाद श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने अमेरिका से MBA कर अपने पिता से बिजनेस से गुर सीखे और 2014 से कंपनी की कमान संभालकर इसे नई ऊंचाइयां दीं।

कितनी संपत्ति का मालिक है गुप्ता परिवार

गुप्ता परिवार ने हैवल्स कंपनी को हर घर की जरूरत बनाया, जिसके बाद यह कंपनी आज बाजार में 80,000 करोड़ से अधिक की मार्केट कैप वैल्यू रखती है। वहीं, फोर्ब्स के मुताबिक, गुप्ता परिवार आज 65,000 करोड़ से अधिक संपत्ति का मालिक है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 17:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News