Rajasthan ITI Admission 2026 Notification OUT: राजस्थान आईटीआई एडमिशन शुरू, hte.rajasthan.gov.in से भरें ऑनलाइन फॉर्म

Last Updated: Jul 28, 2026, 19:11 IST

Rajasthan ITI Admission Form 2026: कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान (Directorate of Technical Education, Rajasthan) ने सेशन 2026-27 के लिए Rajasthan ITI Admission 2026 की ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी है।

Rajasthan ITI Admission 2026 Notification OUT: राजस्थान आईटीआई एडमिशन शुरू, hte.rajasthan.gov.in से भरें ऑनलाइन फॉर्म
Rajasthan ITI Admission 2026 Notification OUT: राजस्थान आईटीआई एडमिशन शुरू, hte.rajasthan.gov.in से भरें ऑनलाइन फॉर्म

Rajasthan ITI Admission 2026 Notification OUT: कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान (Directorate of Technical Education, Rajasthan) ने सेशन 2026-27 के लिए Rajasthan ITI Admission 2026 की ऑफिशियल नोटिस जारी कर दी है। राज्य के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (Govt & Private ITIs) में विभिन्न इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेडों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र पोर्टल hte.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

राजस्थान आईटीआई में एडमिशन के लिए कोई लिखित एंट्रेंस एग्जाम आयोजित नहीं किए जाते हैं। इसमें प्रवेश पूर्णतः 8वीं और 10वीं के क्वालिफिकेशन मार्क्स के आधार पर तैयार की जाने वाली राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट के जरिए होता है।

Rajasthan ITI Admission Schedule 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी प्रमुख डेट्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

डेट्स 

आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

10 जुलाई 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 

15 जुलाई 2026

रजिस्ट्रेशन फॉर्म और फीस जमा करने की लास्ट डेट 

10 अगस्त 2026

प्रोविशनल मेरिट लिस्ट 

14 अगस्त 2026

डॉक्यूमेंट और ऑनलाइन एडिटिंग 

16 अगस्त से 18 अगस्त 2026

First Seat Allotment Result

22 अगस्त 2026

ITI संस्थान में रिपोर्टिंग

23 अगस्त से 28 अगस्त 2026

ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म कैसे फिल करें

Rajasthan ITI Admission 2026 के लिए फॉर्म फिल करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. राजस्थान सरकार के sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाएं। 
  2. फिर, अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  3. 'E-Mitra' या 'Citizen Apps (G2C)' सेक्शन में जाकर ‘ITI Admission’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. छात्र अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और 8वीं/10वीं के प्राप्तांक फिल करें।
  5. अपनी पसंद के ITI संस्थान और पसंदीदा ट्रेड जैसे Electrician, Fitter, COPA आदि का चुनें करें।
  6. ई मित्र (E-Mitra) या नेट बैंकिंग/यूपीआई से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। 
  7. फिर, फॉर्म को सबमिट करें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 28, 2026, 19:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News