बिहार बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं और 12वीं का Dummy Registration Card आउट; 14 अगस्त तक ऐसे करें करेक्शन

Last Updated: Jul 27, 2026, 13:31 IST

Bihar Board Matric-Inter 2027: BSEB ने 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए Dummy Registration Card को अलग-अलग वेबसाइट पर जारी कर दिए गए है। यहां से डायरेक्ट लिंक पाएं। 

बिहार बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं और 12वीं का Dummy Registration Card आउट; 14 अगस्त तक ऐसे करें करेक्शन
बिहार बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं और 12वीं का Dummy Registration Card आउट; 14 अगस्त तक ऐसे करें करेक्शन

BSEB Dummy Card 2027: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं मैट्रिक और 12वीं इंटरमीडिएट के फाइनल एग्जाम सेशन 2025-27 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए Dummy Registration Card ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिए गए है।

BSEB के फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले 10वीं के छात्रों के लिए यह एडमिट कार्ड biharboardonline.org पर जारी किए गए। साथ ही, 12वीं के छात्रों के लिए यह एडमिट कार्ड intermediate.biharboardonline.com पर जारी किए गए है। 

BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस के अनुसार, छात्र 25 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने डमी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, स्कूलों के प्रिंसिपल्स को यह डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। साथ ही, सभी कार्ड को डाउनलोड करने के बाद छात्रों को देना होगा।  

BSEB डमी रजिस्ट्रेशन 2027 की हाइलाइट्स 

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

सेशन 

2025–2027

कार्ड जारी होने की डेट 

25 जुलाई 2026

करेक्शन विंडो की लास्ट डेट 

14 अगस्त 2026

10वीं के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

biharboardonline.org

12वीं के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

intermediate.biharboardonline.com

BSEB 10th- 12th Dummy Registration Card 2027 Download Links 

क्लास 

ऑफिशियल लिंक 

BSEB 10th - Metric Dummy Registration Card 2027 

यहां क्लिक करें 

BSEB 12th - Inter Dummy Registration Card 2027 

यहां क्लिक करें 

Bihar Board 10th-12th Dummy Registration Card 2027 Notice - यहां पढ़े

BSEB Dummy Registration Card 2027 इन डिटेल्स को करें चेक: 

BSEB 10th & 12th के डमी कार्ड को डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उनमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छे से चेक करें। यहां से जानें निम्नलिखित चीजे क्या है।  

  • छात्रों का नाम और स्पेलिंग 
  • माता-पिता का नाम 
  • जन्म तिथि 
  • जेंडर और कैटेगरी 
  • सब्जेक्ट कोड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर 

How to Download BSEB Dummy Registration Card 2027? 

बीएसईबी 10वीं और 12वीं का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड 2027 को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स का इस्तेमाल करें। 

1. दोनों कक्षाओं की अलग-अलग वेबसाइट पर जाएं: 

  • 10th : biharboardonline.org

  • 12th : intermediate.biharboardonline.com

2. दोनों क्लासेस के डमी कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर, स्कूल का प्रिंसिप्ल अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।  

4. लॉगिन करने के बाद, छात्रों के सिग्नेचर और स्कूल स्टैप के साथ दो कॉपियों को सबमिट करें। 

गलती मिलने पर कैसे फिल करें ऑब्जेक्शन? 

छात्रों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती मिलती है, तो वह ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं।

1. प्रिंट आउट निकालें: छात्र डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड का एक प्रिंट आउट निकालें।

2. गलती को देखें: छात्रों को कार्ड में जिन डिटेल्स जैसे नाम की स्पेलिंग या फोटो में गलती मिलती है, तो वह उस के लिए ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल करें।  

3. सिग्नेचर करें: डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अपने सिग्नेचर करके उसकी एक कॉपी स्कूल में जमा करें। 

4. ऑनलाइन अपडेशन: स्कूल/कॉलेज प्रशासन आपके दिए गए डिटेल्स के आधार पर 14 अगस्त 2026 से पहले बीएसईबी पोर्टल पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन फिल कर सकते हैं। 

BSEB 10th & 12th Dummy Card 2027 Information - Official Tweet  

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 27, 2026, 13:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News