Sarkari Naukri August 2026: अगस्त महीने में होगा इन नई सरकारी भर्तियों का ऐलान, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Sarkari Naukri August 2026: अगस्त का महीना सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इस महीने में रेलवे, राजस्थान और आईबीपीएस जैसे बड़े विभागों में कई नई नौकरियां निकलने वाली है। हम आपको नीचे लेख में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
Sarkari Naukri August 2026: सरकारी नौकरी हर किसी युवा का सपना है क्योंकि इसमें आपको शोहरत और पैसा दोनों मिलते हैं। इस बार अगस्त 2026 का महीना सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है। इस महीने में रेलवे, राजस्थान और आईबीपीएस जैसे बड़े विभागों में कई नई सरकारी नौकरियां निकलने वाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो हमारा यह लेख आपके लिए जरूरी हो सकता है। हम नीच सरकारी नौकरी की लिस्ट के बारे में बता रहे हैं।
आरआरबी जूनियर इंजीनियर 2026
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया दिनांक 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के कुल 4098 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रतिमाह शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये दिया जाएगा।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026
आईबीपीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 01 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए नहीं किए जाएंगे। फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विस्तृत नोटिफिकेशन दिनांक 01 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहना चाहिए।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में कुल 9,662 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इसका विस्तृत नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इन रिक्त पदों में आरक्षक (जीडी), आरक्षक (चालक), सहायक उपनिरीक्षक (आशुलिपिक), उपनिरीक्षक (जिला पुलिस बल), सूबेदार (आशुलिपिक), सूबेदार उपनिरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल), उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक (आयुध), उपनिरीक्षक (फोटो) और उपनिरीक्षक (क्यूडी) आदि शामिल है। इसकी जानकारी खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से दी। नोटिफिकेशन में आवेदन की तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आयु सीमा सहित अन्य जरूरी जानकारी निहित होगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026
कार्यालय महानिदेशक पुलिस ने राजस्थान जयपुर पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। ये नियुक्तियां राज्य के विभिन्न जनपदों में की जाएंगी। पदों के लिए ऑनलाइन जल्द शुरू हो जाएंगे। पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों के चयन में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.