ईरान भौगोलिक और रणनीतिक रूप से दुनिया के महत्त्वपूर्ण देशों में है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है। भारत की तुलना में करीब आधा है। इसकी राजधानी तेहरान है, जो कि उत्तर में अल्बोर्ज पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित है।
कितना बड़ा है ईरान
ईरान के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 16,48,195 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरी दुनिया का 17वां सबसे बड़ा देश है। भारत की तुलना में यह आधा है, क्योंकि भारत का कुल एरिया 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।
यूरोप के देशों से भी बड़ा है ईरान
ईरान की तुलना यदि यूरोप के कुछ देशों से की जाए, तो इसका क्षेत्रफल अधिक है। यदि यूरोप के फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल को साथ मिला दिया जाए, तब भी ईरान का एरिया अधिक है। यहां एक बड़ा रेगिस्तान दश्त-ए-लुत और बड़े-बड़े अल्बोर्ज और जाग्रोस जैसे ऊंचे पहाड़ हैं।
क्या है ईरान की राजधानी
ईरान की राजधानी(Capital of Iran) की बात करें, तो यह तेहरान(Tehran) है। यह ईरान के उत्तर में अल्बोर्ज पर्वत श्रृंखला की तलहटी में है। साथ ही, ईरान का सबसे बड़ा शहर होने के साथ राजनीतिक और रणनीतिक रूप से भी महत्त्वपूर्ण है।
पहले किस नाम से जाना जाता था ईरान
अब सवाल है कि ईरान देश को पहले किस नाम से जाना जाता था। आपको बता दें कि ईरान का पुराना नाम फारस(Persia) था। साल 1935 में आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर ईरान हो गया था। इसके अर्थ की बात करें, तो इसका अर्थ ‘आर्यों की भूमि’ होता है।
ईरान के पड़ोसी देश कौन-कौन-से हैं
ईरान कुल 7 देशों से अपनी सीमा साझा करता है।
- पूर्व में- पाकिस्तान और अफगानिस्तान
- पश्चिम में- इराक और तुर्किये
- उत्तर- अर्मेनिया, अजरबैजान और तुर्केमेनिस्तान
आपको बता दें कि ईरान के उत्तर दिशा में कैस्पियन सागर है। यहां इसकी समुद्री सीमा कजाकिस्तान और रूस से मिलती है। वहीं, दक्षिण में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी है, जहां इसकी समुद्री सीमा ओमान, सयुंक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब से मिलती है।
सबसे लंबी सीमा किस देश के साथ है
ईरान की सबसे लंबी सीमा इराक के साथ लगती है, जो कि 1458 किलोमीटर है। वहीं, पाकिस्तान से लगनी वाली इसकी सीमा भी बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि भारत चाबहार पोर्ट के जरिये अफगानिस्तान तक पहुंचने का रास्ता बनाता है।
पढ़ेंः कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखाई देगा, जानें यहां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation